मेरी माटी मेरा देश अभियान : वार्डों में निकाली नगर पालिका ने अमृत कलश यात्रा

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मेरी माटी मेरा देश अभियान : वार्डों में निकाली नगर पालिका ने अमृत कलश यात्रा, अमृत वाटिका के लिए एकत्रित की मिट्टी


सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने मंगलवार 19 सितंबर 2023 को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया। नगर पालिका कार्यालय से शुरू हुई यात्रा को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगणों व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान में मंगलवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय से अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम व अन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन यात्रा वार्ड 1 एवं 3 में पहुंची।

यहां लोगों के घरों से मिट्टी एवं एक मुट्ठी चावल एकत्रित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने बताया कि पूरे देश से 7500 से अधिक कलशों के माध्यम से मिट्टी देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मृति उद्यान के पास बनने वाली अमृत वाटिका में उक्त मिट्टी का उपयोग होगा। देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी दिल्ली पहुंचाए जा रहे हैं। इन्हें अमृत वाटिका में रोपा जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों की याद में अमृत वाटिका तैयार की जा रही है।

Advertisements

कार्यक्रम में उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल, विनायक बागड़े, जीएस पांडे, महेश शर्मा, सुखदेव बोरहपी लक्ष्मण पंडाग्रे, राजेश वागद्रे समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी व आम लोग उपस्थित थे। यात्रा आगामी दिनों में शहर के सभी वार्डों में हर घर तक पहुंचेगी।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements