स्वामी विवेकानंद जयंती पर विधायक एवं सांसद ने वितरित किए युवाओं को सुरक्षात्मक हेलमेट
सारनी। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर (युवा दिवस) पर सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा, सपरा फिलिंग प्वाइंट बगडोना में स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर सांसद दुर्गादास उईके ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उठो, जागो और आगे बढ़ो, सफलता आप सभी युवाओं का निश्चित ही कदम चूमेगी। बिना रुके प्रयास करने वालों की कभी भी हार नहीं होती “जो मेहनत करते हैं जीत उन्हीं को मिलती।
सांसद, विधायक ने किया चलित पेट्रोल पंप का शुभारंभ
युवा दिवस पर सभी लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्होंने सपरा फिलिंग प्वाइंट के द्वारा चलित पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर अमित सपरा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि पहले के जमाने में ” प्यासा कुएं के पास जाता था” पर वर्तमान में मोदी युग में “कुआं प्यासा के पास पहुंचने लगा है आज जहां आवश्यकता है वहां पर इस चलित पेट्रोल पंप के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल की घर पहुंच सेवा दी जाएगी यह सिर्फ मोदी युग में ही संभव हो पाया।
इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि माननीय सांसद जी के द्वारा कहे हुए कथन को मैं पुनः दोहराना चाहूंगा कि “मोदी है तो मुमकिन है ” इसी कहावत पर आज स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के शुभ अवसर पर सपरा पेट्रोल पंप में एक अति आधुनिकीकरण का ज्वलंत प्रमाण आप और हम सभी को देखने को मिल रहा है आज प्रत्येक युवा को यहां हेलमेट भी वितरित किया गया, सुरक्षा के दृष्टिकोण से आज युवा दिवस पर यह एक बहुत ही अद्वितीय कार्यक्रम रखा गया है आयोजन समिति को इस मंच से बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह एक नया अत्याधुनिक चलित पेट्रोल पंप, देश के विकास की गंगा पर चार चांद लगाएगा, सारणी नगरपालिका का प्रथम नागरिक होते हुए मैं आज इस युवा उत्सव कार्यक्रम में अमित सपरा जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं, और मेरे नगरीय क्षेत्र में जहां-जहां इसकी आवश्यकता पड़ेगी, मैं निवेदन भी करता हूं कि वहां पर स्वचालित पेट्रोल पंप के माध्यम से ईंधन उपलब्ध कराए जाए। मैं स्वयं भी अपने क्षेत्र में के लोगों को इससे ज्यादा लाभान्वित करने का प्रयत्न करूंगा। आज के इस शुभ अवसर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मैं समस्त नागरिक बंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी अनिल सोनी, सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन, इडियन आयल सेल्स अधिकारी गौरव कापसे, तहसीलदार घोड़ाडोंगरी अशोक डेहरिया, थाना प्रभारी सारणी रत्नाकर हिंगवे , ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष भारती अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा, कमलेश सिंह, रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, दशरथ सिंह जाट, नागेंद्र निगम, मोहन मोरे, व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश बत्रा, भारतीय मजदूर संघ वेकोलि पाथाखेड़ा महामंत्री संजय सिंह, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं सभी पार्षद पत्रकार व नागरिक उपस्थित थे।
