MP Government Bharti 2024 : MP में 28000 पदों पर होगी भर्ती, CM मोहन यादव ने दिए ये निर्देश

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

MP Government Bharti 2024 : MP में 28000 पदों पर होगी भर्ती, CM मोहन यादव ने दिए ये निर्देश


भोपाल। मध्य प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही 28,000 पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा रुके हुए सभी परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी न हो और सभी योग्य उम्मीदवारों को अवसर दिया जाए। (MP Government Bharti 2024)

Advertisements

बता दें कि 25 जनवरी को मुख्यमंत्री ने भोपाल के रविंद्र भवन में करीब 650 प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा था। यह युवा वर्ष 2019 और 2020 की एमपीपीएससी द्वारा चयनित हुए थे।

मध्य प्रदेश में वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अक्टूबर महीने में आचार संहिता लग गई थी। इसके बाद प्रदेश में प्रवेश परीक्षा परीक्षा के परिणाम और नियुक्ति संबंधी सभी काम टाल गए थे। लेकिन अब मध्य प्रदेश की नई सरकार को गठित हुए सवा महीने से अधिक हो चुके हैं। ऐसे में अब चयन की प्रक्रिया जोर पकड़ने वाली है। (MP Government Bharti 2024)

निजी क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए रोजगार मेले

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र में भी रोजगार को बढ़ावा देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन करेगी। सरकार ने वर्ष 2024-25 में रोजगार के मेले के माध्यम से 9,000 ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

Advertisements

Advertisements

पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष मध्य प्रदेश में पटवारी पद के लिए भर्ती हुई थी। इस परीक्षा में करीब 9,000 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। लेकिन इस परीक्षा में पेपर लीक होने और घोटाला होने की खबरें आई थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में एक जांच कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (MP Government Bharti 2024)

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements