मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बनाए गए विधायक सुनील उईके
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। पूर्व मुख्यमंत्री मा.कमलनाथ एवं पूर्व सांसद मा. नकुलनाथ जी के विश्वास पात्र, काँग्रेस पार्टी के जाँबाज नेता, जुन्नारदेव विधानसभा के लोकप्रिय एवं लाड़ले विधायक सुनील उईके को मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी का महामन्त्री बनाए जाने पर शुभचिंतकों ने बधाई दी।

इस अवसर पर सुनील उईके ने काँग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मा मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष मा. राहुल गाँधी, राष्ट्रीय महा सचिव मा. के सी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री मा. कमलनाथ, पूर्व सांसद मा. नकुलनाथ, प्रदेश काँग्रेस के प्रभारी मा. भवर जीतेन्द्र सिंह एवं प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष मा. जीतू पटवारी का कोटि कोटि आभार माना।
