विधायक ने 1 करोड़ से ज्यादा के निमार्ण कार्यों का किया भूमिपूजन, फुटबाल ग्राउंड में मंगल भवन का लोकार्पण

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

विधायक ने 1 करोड़ से ज्यादा के निमार्ण कार्यों का किया भूमिपूजन, फुटबाल ग्राउंड में मंगल भवन का लोकार्पण


सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुधवार 4 जनवरी 2023 को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम व अन्य अतिथियों ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा निर्माण कार्यो का भूमिपूजन व फुटबाल ग्राउंड पाथाखेड़ा में मंगल भवन का लोकार्पण किया।

इन कार्यों का किया भूमिपूजन

भूमिपूजन के कार्य का दौर सुबह 11 बजे वार्ड 36 बगडोना में शासकीय महाविद्यालय में 6.88 लाख रूपये से पेविंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य के भूमिपूजन के साथ हुआ। इसी तरह वार्ड क. 2 में सी.सी.रोड लागत 13.63 लाख वार्ड 3 में आर.सी.सी. रिटर्निंग वाल 17.17 लाख, वार्ड क्र 4 में आर.सी.सी. नाली निर्माण लागत 10.34 लाख, वार्ड क्र. 18 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 16.92 लाख, कार्य का भूमि पूजन किया गया।

नगर पालिका परिषद सारनी सभी 36 वार्डो कार्य कर रही

फुटबाल ग्राउंड में सामुदायिक भवन लागत 23.39 लाख का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। वहीं वार्ड क्र. 21 में आर.सी.सी. रिटर्निंग वाल लागत 4.86 लाख, वार्ड क्र. 35 में मंच निर्माण कार्य लागत 4.12 लाख, वार्ड 35 में ही पेविंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य लागत 4 लाख रुपये कार्य समेत अन्य विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर आमला सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि सारनी में कार्य किए जा रहे है। नगर पालिका परिषद सारनी सभी 36 वार्डो में आवश्क रूप से पेयजल, विद्युत विस्तारीकरण व सड़क नाली जैसे कार्य कर रही है।

Advertisements

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर वार्ड पार्षद दशरथ सिंह जाट, पार्षद भीम बहादूर थापा, पार्षद किरण झरबडे, पार्षद मीना ददन सिंह, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, मनोज ठाकुर, प्रवीण सोनी, पार्षद सरिता मनोज बागदे तथा भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता पी. जे. शर्मा, संसद प्रतिनिधि रविन्द्र पांसे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सुधा चन्द्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम, संजय अग्रवाल, प्रकाश शिवहरे, प्रवीण सूर्यवंशी, जीपी सिंह, रमेश हारोड़े एवं भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं, वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements