गुम हुई वृद्धा को मिला वापस घर
जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप की अनुकरणीय पहल
परासिया, (दुर्गेश डेहरिया)। चांदामेटा मंगली बाजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमवती सोनी की मां काफी वयोवृद्ध है वह एकाएक अपने घर का पता भूल कर के शिवपुरी ग्राम पहुंच गई। विभिन्न स्थानों में घूम रही थी। जिस पर जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप के सक्रिय रक्तदाता विशाल बुनकर की नजर पड़ी विशाल ने माता से उनका घर का पता पूछा और जानकारी लेने का प्रयास किया। माता बराबर पता बता नहीं पा रही थी। बस बार बार चांदामेटा कर रही थी।
माता को चाय पानी की व्यवस्था करवाएं। उसके बाद शिवपुरी थाने में लाकर के पुलिस विभाग को जानकारी दी। इसके बाद विशाल बुनकर में सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया परासिया को फोन किया चौरसिया ने फोन पर उनकी फोटो मांगा जो की जागते रहो ग्रुप के माध्यम से सूचना प्रेषित की जिसके चलते हैं वार्ड क्रमांक 20 की पार्षद रिंकी वर्मा जोकि जागते रहो ग्रुप परासिया में जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने फोटो देख कर के जानकारी प्राप्त हुई और परिजनों को शिवपुरी माता को लेने के लिए भेजा गया। परिजनों को माता प्राप्त हुई। जागते रहो ग्रुप की सजगता से आज एक वयोवृद्ध जो अपना घर भूल चुकी थी उसको वापस पुनः अपना घर प्राप्त हुआ। स्थानीय निवासियों ने सभी ने जागते रहो ग्रुप का धन्यवाद किया।
