मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु चरणबद्ध आन्दोलन को लेकर सौंपा ज्ञापन
शाहपुर, (आशीष राठौर)। मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन (हेल्थ सर्विसेस) म.प्र. के प्रांतीय एसोसिएशन के आवाहन पर की 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु चरणबद्ध आन्दोलन एवं 13 जनवरी 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना देने हेतु जिला बैतूल की लेब टेक्नीशियन इकाई ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश बोद्ध को ज्ञापन दिया एवं जिले में 09 जनवरी को सामुहिक अवकाश पर रहने वाले समस्त संविदा लेब टेक्नीशियन एवं नियमित लेब टेक्नीशियन, लेब असिस्टेंट, लेब अटेन्डेन्ट को सामुहिक अवकाश पर रहने की सूचना का ज्ञापन दिया। यह भी सूचना दी कि यदि 13/01/2023 तक हमारी 13 सूत्रीय मांगे नहीं मानी गयी, तो हम सभी नियमित एवं संविदा लेब टेक्नीशियन, लेब असिस्टेंट, लेब अटेन्डेन्ट 13 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। यह ज्ञापन हम लोगों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल सिविल सर्जन बैतूल, जिला कलेक्टर बैतूल, पुलिस अधीक्षक बैतूल को दिया।

ये रहे उपस्थित
ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष म.प्र. लेबोरेटरी टेक्नीशियन संघ बैतूल आरजी शुक्ला, उपाध्यक्ष एसआर दीक्षित, सचिव धर्मेन्द्र मांझी, कोषाध्यक्ष युवराज सोनकपुरिया, सहकोषाध्यक्ष बबलू धाड़से एवं लेब टेक्नीशियन मारूति नेवारे, गुंजन कसेरा, गीता वाड़िवा, पदमा पवार, मुकेश कुमरे, रमनसिंह बघेल, शैलेश विमल, दुर्गेश कौशल, सीताराम बास्कले, हिमांशु दुबे, अमित राकशे, मेघराज यादव, देवेन्द्र माकोड़े, अजय साहू एवं लेब असिस्टेंट रमेश जैन भी साथ में उपस्थित रहे। साथ में जिले के लेब असिस्टेंट और लेब टेक्नीशियन जो हड़ताल पर रहेंगे, उनकी सूची भी ज्ञापन के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल एवं सिविल सर्जन बैतूल को सौंपी। समस्त लेब टेक्नीशियन एवं लेब असिस्टेंट, लेब अटेन्डेन्ट जो सामुहिक अवकाश पर रहेंगे, उनकी संख्या 59 है।
