Chhindwara Samachar : दोषी सीईओ पर एफआईआर दर्ज कराने सौंपा ज्ञापन
कारवाई नहीं होने पर सहायक सचिव संगठन करेगा आंदोलन
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्राम रोजगार सहायक संघ मध्य प्रदेश के बैनर तले आज जनपद पंचायत जुन्नारदेव मनरेगा एसडीओ बारु धुर्वे को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया कि समस्त रोजगार सहायक कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश द्वारा सभी जिले में और ब्लॉक स्तर में तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश का आवेदन जनपद सीईओ को संगठन की ओर से दिया जा रहा है। बीते दिनों खंडवा जिले के पुनसा जनपद रोजगार सहायक सचिव ने सीईओ की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली।
दोषी सीईओ पर कार्यवाही के लिए रोजगार सहायक संघ हर जिले ब्लॉक में ज्ञापन प्रस्तुत कर रहा है यदि तीन दिवस के भीतर फिर दर्ज नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन के लिए सहायक बाध्य होंगे उक्त जानकारी रोजगार संघ के जिला अध्यक्ष मुरारी यदुवंशी द्वारा कही गई। उन्होंने बताया कि मृतक गजेन्द्र सिंह राठौड के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति ओर आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएं।

इस दौरान जनपद पंचायत जुन्नारदेव में अशोक यदुवंशी, दिलीप उईके, जयराम यदुवंशी दिनेश सरयाम लीलाधर यदुवंशी,धर्मेंद्र बेलवंशी देवीराम पहाड़े बड़ी संख्या में रोजगार सहायक उपस्थितथे।
