वाट्सअप ग्रुप में मां दुर्गा के लिए अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोशित राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने सौंपा ज्ञापन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

वाट्सअप ग्रुप में मां दुर्गा के लिए अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोशित राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने सौंपा ज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोपना थाने में सुरेश जाठे पर मामला दर्ज

माँ दुर्गा, ब्राह्मण समाज, यादव समाज पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी


बैतूल। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के तत्ववाधान में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम से पुलिस अधीक्षक को मां दुर्गा के विषय में वाट्सअप ग्रुप में अनर्गल बाते लिखे जाने वाले के विरूद्ध एफआईआर की मांग की गई। इस संबंध में जिला अध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि बैतूल के चोपना थाना क्षेत्र के धापड़ा गांव के निवासी द्वारा व्हाट्सएप प्लेटफार्म पर ‘अपना धपाड़ा पंचायत’ नाम के ग्रुप में हिंदू धर्म के देवी देवताओं के लिए बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी है।

नगर संयोजक रोहित मालवीय ने बताया कि ग्रुप में सुरेश जोठे द्वारा मां दुर्गा के बारे में इतनी गंदी टिप्पणी लिखी है जिसे ज्ञापन में उल्लेखित नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि मां दुर्गा का हिन्दुओं के लिए क्या स्थान है किसी से अछूता नहीं है। प्रांत सहसंगठन शुभम इंगले ने बताया कि सुरेश जोठे ने महिषासुर को यादव समाज का वंशज बताया है। इससे यादव समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि सुरेश जोठे द्वारा ब्राह्मण समाज के विषय में बहुत ही अर्नगल टिप्पणी लिखी हैं। जिससे संपूर्ण ब्राह्मण समाज बेहद आक्रोशित है। प्रखंड अध्यक्ष सोमेश सोनी और नगर महामंत्री बिट्टु गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह के आपत्तिजनक पोस्ट हिंदू धर्म के देवी देवताओं को लेकर करने से हिंदू समाज आक्रोशित है। इस तरह का कृत्य करने वाले सुरेश जोठे पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए।

Advertisements

प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने कहा कि देखने में आ रहा है कि सोशल मीडिया में निरंतर हिन्दूओं की धार्मिक आस्था पर आघात किया जा रहा है जो चिंता का विषय है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन को शीघ्र ही ऐसे ग्रुप पर पोस्ट करने वाले और ग्रुप एडमिन के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। प्रखंड मंत्री अरविंद मासोदकर और सागर साहू ने कहा कि नवरात्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए अन्यथा जिले सहित पूरे प्रदेश का मौहाल बिगड़ सकता है। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements