पत्रकार के ऊपर प्राणघाती हमले के विरोध में महामहिम राज्यपाल के ज्ञापन सौंपा
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। अमरवाड़ा तहसील प्रेस क्लब अमरवाड़ा द्वारा सोमवार को महामहिम राज्यपाल के नाम अमरवाड़ा अनुविभागीय अधिकारी हेमकरण धुर्वे को ज्ञापन देकर चौरई में हुए पत्रकार ललित डेहरिया पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई।
वहीं लगातार जमीनी स्तर पर मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे पत्रकारों पर हो रहे हमलो को देखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये किए जाने की भी मांग की गई। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने कहा कि यदि चौरई में पत्रकार पर हुए हमले में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही नहीं होती है, तो पूरे जिले के पत्रकार संगठित रूप से उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सलीम खान,ओम प्रकाश मिश्रा,सुजान सिंह,तरुण शुक्ला,अंकुर जैन,अमर गिरी,शोएब गोलू खान, मनोज डेहरिया,आलोक सूर्यवंशी,नीलेश डेहरिया,कमलेश मालवीय सहित साथी पत्रकार गण मौजूद रहे।
