सतपुड़ा पॉवर प्लांट की 660 मेगावाट इकाई की घोषणा को याद दिलाने युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा
सारनी। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई सतपुड़ा पॉवर प्लांट की 660 मेगावाट इकाई की घोषणा को याद दिलाने युवक कांग्रेस ने सारणी के जयस्तंभ चौक पर जमकर नारेबाज़ी कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत धोटे एवं भूषण कांति ने कहा की मध्य प्रदेश में सबसे पुराने एवं प्रसिद्ध थर्मल पावर प्लांट सारणी में बिजली इकाई की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 12 नवंबर 2012 को सतपुड़ा प्रांगण में एवं 11 सितंबर 2018 को पाथाखेड़ा फुटबॉल ग्राउंड में 660 मेगावाट क्षमता की सुपर क्रिटिकल इकाई लगाने की घोषणा की गई थी जो समय बीतने के साथ फाइलों में दफन हो गयी। उक्त घोषणा पूरी नहीं होने से सारणी क्षेत्र पूरी तरह विरान हो चुका है क्षेत्र का युवा काम की तलाश में पलायन कर रहा है, क्षेत्र का व्यापार भी ठप्प हो रहा है इसलिए आज युवक कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अपनी घोषणा का स्मरण कराया। इससे पूर्व भी क्षेत्रीय विधायक से प्लांट के संबंध मे युवा कांग्रेस ने चर्चा की थी उस पर क्षेत्रीय विधायक ने छः महीने में नई इकाई की स्वीकृति होने का दावा किया।
परंतु आज एक वर्ष बीत जाने पर भी इकाई का कोई अता पता नही और अब विधानसभा चुनाव को नजदीक आता देख भाजपा सरकार सारणी की भोली भाली जनता का पुनः झूठे आश्वासन देकर वोट बटोरना चाहती है, किंतु अब की बार जनता सबक सिखाने को तैयार है। युवा कांग्रेसी नरेन्द्र वड़ीवा, फैय्याज़ अंसारी, प्रवीण पाल, राफे बख़्श ने कहा की भाजपा सरकार जल्द से जल्द कैबिनेट की बैठक में इकाई का प्रस्ताव रख स्वीकृति कराये अन्यथा युवक कांग्रेस चरण बद्ध आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के तिरुपति एरोलु, भगवान जावरे, भोला कांति, मानिक धोटे, पिन्तिश नागले, प्रदीप नागले, पंचु खान, हरीश पटेल, शांति पाल, हितेश निरापुरे, तरुण पाल, राशिद खान, शमाइल फारूक़ी, रोहन झरबड़े, मोहित महाले, बाबा खान, राहुल जैसवाल, इबाद खान, मुन्नालाल कपसे, संदीप सोनकर, जुबेर खान, किरण झरबड़े, अर्जुन महाजन, पिंटू सोनारे एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
