बरबतपुर में ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से की मुलाकात
रेल भवन दिल्ली मे गूंजी ट्रेन स्टॉपेज की मांग
शाहपुर, (आशीष राठौर)। बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर विगत 25 वर्षों से लगातार ट्रेन स्टॉपेज की मांग की जा रही है। गुरुवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से मिलकर ट्रेन स्थापित की मांग की। रेल संघर्ष समिति शाहपुर के सदस्य सुबोध कुमार बाकोडिया ने रेल भवन नई दिल्ली जाकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन मे विगत 25 वर्षों से लगातार बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर अंडमान एक्सप्रेस 16031/16032 एवं 16093/16094 की मांग की जा रही है ।यह गाड़ी अतिरिक्त समय लेकर चलती है घोड़ाडोंगरी से इटारसी की दूरी 2 घंटे 18 मिनट में तय करती है। यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ-साथ पुनर्वास बंगाली एवं आदिवासी तथा अन्य जाति के लाखों लोग निवास करते हैं इस क्षेत्र में सतपुड़ा रिजर्व टाइगर चुरना लगा हुआ है। इस क्षेत्र में शासकीय कर्मचारी तथा लगभग 18 अनु विभाग अधिकारी के कार्यालय हैं। शाहपुर नगर परिषद के साथ-साथ 125 गांव का ब्लॉक केंद्र है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से मिलकर क्षेत्र की इस समस्या को लेकर अवगत कराया गया।

यह संबंध में संघर्ष समिति के सदस्य सुबोध बाकोडिया ने बताया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नगर अध्यक्ष ,जनपद अध्यक्ष , क्षेत्र के विधायक एवं सांसद के साथ माननीय रेल मंत्री से एक सूत्रीय मांग करे तो जल्द से जल्द 25 वर्षों का सपना पूर्ण हो सकता है। इस संबंध में गंभीरता से विचार करने का आश्वासन रेल राज्य मंत्री द्वारा दिया गया।
