मजदूरों की समस्या लेकर ठेका मजदूर संघ की बैठक संपन्न

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मजदूरों की समस्या लेकर ठेका मजदूर संघ की बैठक संपन्न


सारनी। भारतीय मजदूर संघ के जिला सहामंत्री राकेश नामदेव के नेतृत्व में ठेका श्रमिकों की समस्या को लेकर बैठक की गई इसमें मजदूरों की कई अलग-अलग समस्याओं पर चर्चा की गई। गंभीरता से संगठन कार्य करने का आश्वासन भी दिया गया। मजदूरों का शोषण लगातार चलते आ रहा है अभी भी कंपनी और ठेकेदार मिलकर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।

आज भी ठेका श्रमिकों का वेतन प्रतिदिन 250 से लेकर ₹270 तक ही दिया जा आज के महंगाई को देखते हुए में परिवार चलाना बहुत ही मुश्किल है शासन द्वारा बनाए गए श्रम नियमों का ठेकेदार और अधिकारी मिलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। ईपीएफ की पूरी राशि भी नहीं जमा करते हैं ना ही कोई सुरक्षा का संसाधन मिलता है ना ही समय पर वेतन मिलता है श्रमिक शिकायत करता है। ठेकेदार द्वारा मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ित कर कार्य से बंद कर दिया जाता है जिसके कारण उनको अपने परिवार का पालन पोषण करने में बहुत मुश्किल होती है हमारे क्षेत्र में रोजगार के संसाधन ना होने के कारण अधिकारी और ठेकेदार मिलकर श्रमिकों शोषण कर रहे हैं।

Advertisements

भारतीय मजदूर संघ के जिला सहामंत्री राकेश नामदेव ठेका मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल मोहबे, कोमल सिंह राजपूत, महेंद्र पचौरी, रंजीत सिंह, विशाल, शंकर, मनोज राजपूत, रूपलाल बेलवंशी, संजय रायपुरे और अन्य साथी गण मौजूद रहे संगठन ने यह निर्णय लिया है कि हमारे ठेका श्रमिक भाइयों का शोषण बंद नहीं हुआ तो जल्दी एक बड़ा आंदोलन करेंगे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements