मील्स ऑन व्हील्स सेवा प्रकल्प प्रारंभ

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मील्स ऑन व्हील्स सेवा प्रकल्प प्रारंभ

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया किया विदा


बैतूल। लायंस क्लब बैतूल सिटी द्वारा 1 से 8 अक्टुबर तक सेवा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे सप्ताह में कई सेवा गतिविधियां संचालित की गई जैसे वॉटर पियुरिफायर ग्राम में वितरण, स्वास्थ्य शिविर का रेल्वे स्टेशन में संचालन, भोजन शाला में मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरण आदि सेवा प्रकल्प चलाए गए। सेवा सप्ताह के तहत कलेक्टर अमनवीर सिंह ने लायंस एवं लियो क्लब द्वारा प्रारंभ किए गए मील्स ओन व्हील्स सेवा प्रकल्प को झंडा दिखाकर विदा किया।

क्लब अध्यक्ष ला.संदीप गुप्ता ने बताया कि आज से प्रारंभ इस सेवा प्रकल्प में हर रविवार को दोपहर में 50 खाने के पैकेट्स शहर के आसपास के गऱीब इलाको में जाकर ज़रूरत मंदो को वितरित किए जाएंगे। पहले दिन धाराखोह ग्राम में जाकर भोजन वितरित किया गया साथ ही उनका डायबीटीस, ब्लड प्रेशर की जांच की गई। भोजन व्यवस्था लायंस क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ ला.संदीप गुप्ता द्वारा की गई।

Advertisements

इस सेवा गतिविधि पूर्व गवर्नर एमजेएफ ला.परमजीत सिंह बग्गा,जीएसटी कोडिनेटर एमजेएफ ला.रविन्द्र कौर बग्गा, एमजेएफ ला.एचएस रघुवंशी, ला.जितेन्द्र कपूर, सचिव बीआर कुबडे ला.कोषाध्यक्ष अनिल दुबे जोन चेयरपर्सन ला.कंचन आहूजा महक क्लब अध्यक्ष एमजेएफ ला.मधुबाला देशमुख, ला.रंजना झोड़ ला.नीलम दुबे, डॉ.बसंत श्रीवास्तव, ला.नीरजा श्रीवास्तव शामिल रहे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements