मार्कण्डेय बने दोबारा अध्यक्ष, अमित तिवारी बने सोसायटी के उपाध्यक्ष
सारनी। मध्यप्रदेश कोयला खदान मज़दूर सेवा कॉलरी कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित चाँदामेटा सोसायटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न हुए। जिसमें 15 संचालक मंडल चुने गये थे। इन सदस्यों में से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने गए। जिसमें अध्यक्ष मार्कण्डेय सूर्यवंशी और उपाध्यक्ष अमित तिवारी व अच्छेलाल गुप्ता को चुना गया। तीनों प्रत्याशी को 15 में से 12 -12 वोट मिले। अध्यक्ष पद प्रत्याशी ललित कुमार व उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय अतुलकर दोनों पाथाखेड़ा एरिया को तीन तीन वोट मिले।

मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी सोसायटी
मध्यप्रदेश कोयला खदान मज़दूर सेवा कॉलरी कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित चाँदामेटा सोसायटी मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी सोसायटी में से एक है, जिसमें की कोयला कामगारों को ऋण सस्ते दर पर प्रदान किया जाता हैं।
