महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष बनी ममता साहू
सारनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल की अनुशंसा पर ममता साहू को बैतूल जिला महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष मोनिका निरापुरे ने बताया कि 9 जनवरी सोमवार को प्रेमनगर पाथाखेड़ा के कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम के दौरान ममता साहू को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
वहीं उनसे पार्टी ने अपेक्षा की है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ तथा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी की नीति रीती को जन जन तक पहुंचाने एवं महिलाओं के हित की लड़ाई लड़ने में अपने उत्तरदायित्व का पूर्ण रूप से निर्वहन करेगी एवं समय समय पर अपना कार्य कर कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।

ममता साहू को महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर महिलाओं में हर्ष व्याप्त है तथा उन्हें मनजीत कौर, कल्पना मांडवे, शोभा दत्ता, माया वर्मा, अनवरी खान, काशी गुजरे, बाली नागले सहित अन्य कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
