दही लाही महाप्रसाद के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न
हजारों श्रद्धालुओं नें दही लाही, सब्जी रोटी, बुंदी, पुलाव का महाप्रसाद लिया
देर रात्रि तक चला महाप्रसाद भंडारा
मोहगांव हवेली / सौंसर, (गोपाल वंजारी)। सुप्रसिद्ध अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव हवेली में चल रहा महाशिवरात्रि महोत्सव 2023 का आज दही लाही, गोपाल काला हरिकिर्तन एवं महाप्रसाद विशाल भंडारा के साथ समापन हुआ।
विगत 15 दिन पूर्व भगवान भोलेनाथ की शिव नवरात्रि से रुद्राभिषेक के साथ प्रारंभ हुए महाशिवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन रुद्राभिषेक एवं दोपहर में हिन्दी भाषा में श्रीमद् भागवत कथा तथा रात्रि में मराठी भाषा में महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध किर्तनकारों के श्रीमुख से हरिकिर्तन हुए। महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध किर्तनकार ह.भ.प. संदीप महाराज इनके श्रीमुख से गोपाल काला दही लाही हरिकिर्तन हुआ जिसमें महाराजश्री नें भगवान श्रीकृष्ण कृष्ण की लीला का वर्णन करते हुए गोपाल की भूमि पर गौ रक्षा करने का आव्हान किया।

हरिकिर्तन के पश्चात यहां विशाल भंडारा महाप्रसाद हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं नें भारतीय पद्धति से पंगत में बैठकर सब्जी रोटी, बुंदी, पुलाव का महाप्रसाद ग्रहण किया। दोपहर को शुरू हुआ महाप्रसाद भंडारा देर रात्रि तक चला। महाप्रसाद भंडारा के दौरान स्वर म्युझिकल ग्रृप नागपुर नें सुमधुर भजन संगीत की प्रस्तुति दी।
