गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के तत्वाधान में बांध प्रभावित किसानों के समर्थन में महाआन्दोलन ज्ञापन रैली
सरकार के खिलाफ आदिवासियों का धरना-प्रदर्शन
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। कन्हान सिंचाई काम्पलेक्स परियोजना का विरोध लंबे समय से ग्रामीण विरोध कर रहे है। तत्कालीन कमलनाथ सरकार के द्वारा 5 हजार 400 करोड़ रुपए की कन्हान सिंचाई काम्पलेक्स परियोजना लाई गई थी। जिसके तहत विशाल बांध का निर्माण विकास खण्ड जुन्नारदेव हिरदागढ के समीप भावईकला कन्हान नदी राजाझिरी घाट होना था। लेकिन इसका विरोध अब व्यापक स्तर पर हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासियों को शासकीय भूमि से हटाने के लिए चिन्हित किया जा चुका है। डूब क्षेत्र में आने वाले लगभग 6 ग्राम पंचायत के 14 छोटे-छोटे गांव से लगभग 2000 मकान के रहवासियों को यहां से हटाए जाएगा।

जल जंगल जमीन के रक्षक आदिवासी लगातार विरोध दर्ज कराते आ रहे है। जल संसाधन विभाग भूमि अधिग्रहण करने की कार्यवाही करने यहां पहुंचे जिसका विरोध हो रहा है। आज बड़ी संख्या में मात्रशक्ति पितृ शक्ति युवा शक्ति एकत्र होकर जुन्नारदेव में विशाल धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें कन्हान सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना के अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग उठाई है।गोंडवाना के लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की रुपरेखा बनाई।
