दीवार लेखन से किया बाल संरक्षण के प्रति जागरूक
बैतूल। जेएच कॉलेज में आगाज इंटर्नशिप में चयनित रासेयो वॉल्यूटियर बाल संरक्षण के संबंध में जागरूकता अभियान चला रहें हैं। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी के संरक्षण में स्वयंसेवक दीवार पर पेंटिंग बना कर एवं दीवार पर नारे लेखन कर बाल संरक्षण की समझ विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसमें स्वयंसेवक मुख्य रूप से बच्चों के साथ हो रहा मानसिक शोषण एवं मानसिक शोषण से बच्चों को बचाने की तरीके समाज के लोगों तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवक शहर में दीवारों पर बड़ी-बड़ी पेंटिंगों के माध्यम से जन जागरूकता फैला रहे हैं। साथ ही किसी के साथ ऐसा कुछ होने पर जो एकाएक उठाए जाने वाले कदम और शिकायत दर्ज कराने के बारे में नगर वासियों को पूरी जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया किया जा रहा है और अपने आस पास ज्यादा से ज्यादा इस जानकारी को पहुंचाने को कहा गया है। इस मौके पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की उपयोगिता, आवश्यकता और इसको एक्सेस करने के तरीके बताए।

इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू एवं महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शीतल खरे के साथ अभियान आगाज़ इंटरनशिप में चयनित एनएसएस वॉल्यूटीयर लक्षिता सातपुते, साक्षी मन्नासे, बालकिशोर अमरूते तथा एनएसएस वॉलेंटियर अक्षय मालवी, संजय उईके, दुर्गेश कुमरे, नवीन नागले एवं अन्य स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही।
