Chhindwara Samachar : विसर्जन के लिए निकली मां दुर्गा, जलाशय के पास प्रशासन मौजूद
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। नवरात्रि पर्व में 9 दिन आदिशक्ति मां जगदंबा की सेवा करने के पश्चात दशहरा धूमधाम से मनाया अब मां को विसर्जन करने के लिए डीजे और बजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते हुए जलाशय की ओर आज दिनभर से निकले। डीजे साउंड भक्ति संगीत में सड़कों में नाचते एक दूसरे पर गुलाल और पीली मिट्टी की बौछार के साथ ही पटाखे फोड़ कर हर्षोल्लास से श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए जलाशय में ले जाया गया ।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की नजर रखी गई। जलाशय के किनारे छोटे बच्चे और महिलाओं को नहीं जाने दिया जा रहा है। बंधा नाला,पहली पायरी विशाला,वन ग्राम काली माटी,पेंचनदी गारदेही, जमकुंडा,आसपास की नदियों में विसर्जन कार्यक्रम चला। सीटी मजिस्ट्रेट पुलिस, कोटवार ग्राम पंचायत और नगर पालिका के कर्मचारियों का मौके पर उपस्थित हैं।
