चौकी प्रभारी संदीप जाट की सूझबूझ और साइबर सेल की मदद से गुम मोबाइल आधे घंटे में वापस दिलाया
सारनी। महाराष्ट्र नागपुर से आई युवक द्वारा मोबाइल खो जाने की शिकायत करने पर पाथाखेडा चौकी प्रभारी संदीप जाट द्वारा तत्काल मामले में गंभीरता दिखाते हुए साइबर सेल बैतूल की मदद से गुम मोबाइल की आधे घंटे में लोकेशन प्राप्त कर सलैया से दस पहिया वाहन चालक के पास से प्राप्त किया। वाहन चालक ने बताया कि उसे वह मोबाइल मिला था जिसकी सूचना वह पुलिस को देने वाला था। लेकिन उससे पहले पुलिस उसके पास लोकेशन के आधार पर पहुंच गई थी। जिसके बाद वाहन चालक ने मोबाईल पुलिस को सौंपा दिया।
वही पाथाखेड़ा प्रभारी संदीप जाट ने बताया कि दीपक पंवार पिता बोदर पंवार निवासी महाराष्ट्र द्वारा शिकायत की गई थी कि मेरा मोबाइल कहीं गुम हो गया है। जिसके आधार पर साइबर सेल की मदद से तुरंत लोकेशन मंगाई गई। लोकेशन के आधार पर पुलिस बल के साथ सलैया से वाहन चालक के पास से मोबाइल बरामद किया गया। बरामद मोबाइल को युवक को वापस लौटा दिया गया है।

जबकि महाराष्ट्र से आए युवक दीपक पवार एवं उसके साथी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सारनी के मंडल अध्यक्ष सज्जाद हुसैन, मनोज सोनू सोनी ने मोबाइल वापस करने पर चौकी प्रभारी संदीप जाट सहित पूरे स्टाफ, साइबर सेल बैतूल को धन्यवाद दिया और कहा अब तक सुना था कि पुलिस चोरी या गुम मोबाईल के मामलों में सहयोग नहीं करती है। लेकिन पहली बार देखा है कि पुलिस ऐसे मामलों में बिना विलंब किये गंभीरता दिखते हुये गुम मोबाईल इतनी जल्दी खोज कर वापस करना सचमुच सराहनीय है। कहीं को मोबाइल को प्राप्त करने में प्रधान आरक्षक कैलाश पेंन्द्राम, सैनिक सुभाष रघुवंशी,वाहन चालक करनी चौरसिया की अहम भूमिका रही।
