Betul Samachar : बैतूल पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ रूपए से अधिक की शराब
बैतूल। बैतूल पुलिस ने एक करोड रूपए से अधिक की शराब पकड़ी है। यह कार्रवाई थाना सांईखेडा पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने की।
जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव और व्हीव्हीआईपी के भ्रमण को ध्यान में रखते हुए थाना सांईखेडा की पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने एनएच 47 ससुन्द्रा चेक पोस्ट आरटीओ नाका के पास एक शराब से भरे ट्रक को पकड़ा।
ट्रक में कुल 1221 पेटी इंग्लिश शराब मैकडॉवेल न.1 रम थी। प्रत्येक पेटी में 48 क्वाटर 180 एमएल के कुल क्वाटर 58608 थे, जो कि 10549.44 लीटर शराब के बराबर है। इस शराब की कीमत लगभग 9377280 रुपये है। ट्रक की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपये है, जिससे कुल मशरुका 1,13,77,280 रुपये (एक करोड तेरह लाख सत्ततर हजार दो सौ अस्सी रुपये) है।
ट्रक के चालक प्रिंस बोपचे (20 वर्ष) और क्लीनर रूद्रकांत राहांगडाले (19 वर्ष) दोनों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सांईखेडा पर असल अपराध क्र.338/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें – Betul Samachar : वाहन चेकिंग के दौरान 83,685 रुपये जब्त

इस कार्रवाई में निरीक्षक हरिओम पटेल, उपनिरीक्षक पूनमचन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक दिलीप झरबडे, सैनिक चन्द्रभान और परिवहन विभाग की सराहनीय भूमिका रही।
