सूप बोले तो बोले छलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद – सुखदेव पांसे

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सूप बोले तो बोले छलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद – सुखदेव पांसे


बैतूल/मुलताई। जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये पकड़ाये हो उस पार्टी के लोगों से के मूूंह से सुचिता और ईमानदारी की बात अच्छी नही लगती है। आज भी नगर पालिका एवं जनपद के भ्रष्ट अधिकारियों को जिस पार्टी के अध्यक्ष एवं नेताओं का सरंक्षण प्राप्त हो उनकों किसी से सवाल पूछना शोभा नही देता है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने तो सभी के लिए 100 रूपये प्रतिमाह बिल कर दिया था किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार एक ही व्यक्ति को एक महीने में 100 यूनिट दूसरे महीने में 120 यूनिट तीसरे महीने में 135 यूनिट चौथे महिने में 150 यूनिट का बिल देकर गरीब जनता का खून चूस रही है। कमलनाथ जी ने तो जिले की सभी नगरीय निकायों के लिए मुलताई, आमला, बैतूल, आठनेर आदि सभी के जल आवर्धन योजना के लिए करोड़ों रूपये दिये।

भाजपा के 30 साल के शासन में भाजपा के सांसदों ने क्या किया ? 15 महिने के कार्यकाल में कमलनाथ जी ने ट्युबवैल खनन एवं पानी के लिए प्रदेश मेें बैतूल जिले को सबसे ज्यादा पैसा दिया और काम करवाये। कमलनाथ जी ने 32 करोड़ करोड़ की लागत से मुलताई-बोरदेही मार्ग केन्द्रीय निधि से बनाया। नागपुर से बैतूल तक का फोरलेन जिसकों दस साल हो गये आज भी चकाचक है। भाजपाई नेता आज भी बैतूल से ईटारसी तक फोरलेन नही बना पाये और सवाल पूछने में इन्हें शर्म नही आती है। आज 30 सालों से भाजपा के सांसद है आमला से विधायक है इनके समय में एक भी ट्रेनों का मुलताई में स्टापेज नही करा पाये जो महानदी और दादाधाम चलती थी वह बंद हो गई। सारणी पाथखेड़ा को उजाड़ दिया।

नये पावर हाउस और खदानें नही खुलवाई, व्यापारियों ने एक महीने तक हड़ातल की। सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नही दिया। भला किया है तो सिर्फ अडानी, अंबानी जैसे बड़े-बड़े लोगों का। इनको धीरे-धीरे पूरा देश बेच देगे, पूरे देश के संसाधनों पर एक दिन इनका कब्जा होगा। कमलनाथ जी ने गौशालाए खोली इन्होंने चारा की राशि देना बंद कर दिया। इन्होंने मांस निर्यात में भारत को आठवें से पहले स्थान पर ला दिया। यह इनकी उपलब्धि है। भाजपा ने दी है तो महंगाई 400 का सिलेण्डर 1100 में कर दिया। 70 का पेट्रोल 110 में कर दिया। भला हुआ है तो भाजपा नेताओं का, इन्ही का विकास हुआ है भाजपा ने पूरे देश में कार्यालय बना लिये। राष्ट्र को उद्योगपतियों को बेचने वाले के मुहंँ से राष्ट्रपे्रम की बात करना शोभा नही देता। कोरोना काल में आपदा को अवसर बनाकर दोनों हाथ से लूटने वाले भाजपा के ही नेता लोग है। यहां तक कि प्रशासन को इनके इलाज के रेट फिक्स करने पड़े।

वहीं कांग्रेसियों द्वारा फ्रि ऑक्सीजन सिलेण्डर, रेमडीसिवर एवं अन्य दवाईयां मुहैया कराई गई। यहां तक कि चिता जलाने हेतु लकड़ी भी मुलताई से बैतूल भेजी गई। यह तो वही बात हुई कि सूप बोले तो बोले चलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद। भाजपाईयों को सोचना चाहिए कि उनके द्वारा प्रजातंत्र का गला घोटकर नौ राज्यों में अनैतिक रूप से सरकार बनाई गई है ये सभी जानते हैं कि कैसे-कैसे दबाव एवं संवैधानिक संस्थाओं का दूरूपयोग भाजपा कर रही है।

यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नही है। भाजपा झूठ बोलने में माहिर है प्रदेश के मंत्रियों का उनके रिश्तेदारों का कर्जा माफ हुआ है। यदि यह षडय़ंत्र और लाखों का भी कर्जा माफ हो जाता। 30 वर्षों से बैतूल जिले में सांसद भाजपा का आमला में 30 वर्षों से विधायक भाजपा का केंद्र में भाजपा की सरकार और विगत 18 वर्षों से मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह की भाजपा सरकार है पूरे देश में प्रदेश में उद्योग धंधे व्यापार सब चौपट हो गए हैं महंगाई के दाम आसमान छू रहे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाने का तेल, रेत, सीमेंट, लोहा, सभी महंगे हो गए हैं और महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है रोज नई-नई झूठी घोषणा प्रदेश के मुखिया द्वारा की जाती है।

किसान अपनी फसल के सही दाम के लिए जगह-जगह चक्कर लगा रहा है बोनी के समय सही समय पर उसे खाद बीज उपलब्ध नहीं होता है और बिजली कटौती के चलते फसलें चौपट हो रही है आज किसान को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिलने के कारण वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है किसानों को अपनी फसल बीमा के लिए सडक़ों पर आंदोलन करना पड़ता है जब उसकी फसल पक कर तैयार होती है तो प्रदेश में बिचौलियों का राज हो गया है जिसके कारण किसान को उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता है और झूठी वाहवाही लूटने में भाजपा सरकार मदमस्त है मध्यप्रदेश में महिला एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है मध्य प्रदेश बलात्कार में नंबर 1 प्रदेश बन गया है कुछ दिनों पूर्व ही बैतूल जिले में भाजपा नेता द्वारा शर्मसार करने वाली दरिंदगी की घटना एक बेटी के साथ कुकृत्य करने का मामला भी सामने आया है यह इनका चाल चरित्र और चेहरा है!

Advertisements

मध्यप्रदेश में पढ़े लिखे नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं चारों ओर जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। आमला के भाजपाईयों के शासन काल में आमला से बेसमेट किचन चला गया, लोको शेड चला गया। 600 मेगावाट की नई विद्युत इकाई भी नही लग पाई। न ही कोई खदान खुल पाई है। मुख्यमंत्री की घोषणाएं सिर्फ घोषणाएं साबित हुई। सारणी के व्यापारियों ने सरेआम भाजपा विधायक पर नगर पालिका चुनाव के दौरान विरोध किया और सारनी को उजाडऩे वाले जनता के हितैशी बनकर प्रेस वार्ता कर रहे है। किसी अच्छे और सजग विधायक के लिए यह चुल्लू भर पानी में डूब मरने वाली बात है। उक्ताशय के उदगार पूर्व केबीनेट मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे ने प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किये।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements