Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश की लाडली बहनों को सौगात
भोपाल, (दुर्गेश डेहरिया)। फिर से लौटेगी मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के चेहरे पर मुस्कान मध्य प्रदेश शासन ने लिया निर्णय। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बैठक आयोजित का सभी योजनाएं संचालित करने का जनता से वादा किया था। इस वादे को निभाते हुए आगामी 10 जनवरी को लाडली बहना की राशि पात्र हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इस संबंध में संचालनालय महिला एवं बाल विकास को विभागीय पत्र भेजा गया है। (Ladli Behna Yojana Kisat Update) 
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को माह जनवरी 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण निर्धारित तिथि 10 जनवरी 2024 (दिन बुधवार) को किया जाना है। उक्त भुगतान के सम्बंध में विस्तृत निर्देश संचालनालय के पत्र क्रमांक/मबावि/LBY/2023-24/398 दिनांक 02/06/2023 द्वारा पूर्व में दिये जा चुके हैं। (Ladli Behna Yojana Kisat Update)

तदनुसार प्रत्येक जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 08 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक अपने जिले के पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र हितग्राहियों की सूची के आधार पर पोर्टल में अपने लाग-इन से ई-पेमेंट हेतु इलेक्ट्रानिक स्वीकृति आदेश एवं डिजीटली साईन्ड इलेक्ट्रानिक भुगतान आदेश पोर्टल के माध्यम से भुगतान हेतु बैंक को अनिवार्यतः प्रेषित करेंगे, जिससे कि बैंक द्वारा खाते में अग्रिम जमा राशि में से हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण दिनांक 10 जनवरी 2024 को किया जा सके।

