Ladli Bahna Yojana: लाड़ली बहना योजना आचार संहिता के तहत प्रभावित होगी या नहीं? जानें
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस आचार संहिता के तहत कई तरह के कार्यों पर रोक लगा दी गई है, लेकिन लाड़ली बहन योजना इससे प्रभावित नहीं होगी। इस कारण से, लाड़ली बहना योजना के पहले से पंजीकृत लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलता रहेगा।
तमाम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कहा गया हैं कि आचार संहिता के दौरान कोई भी नया काम शुरू नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा, कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी चुनावी प्रचार में हिस्सा नहीं ले सकेगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार कोई नया काम भी अब प्रारंभ नहीं होगा। भले ही वह स्वीकृत ही क्यों न हो गया हो। पहले से चल रही लाड़ली बहना सहित हितग्राहीमूलक योजनाएं जारी रहेंगी। नए हितग्राही अब नहीं बनाए जा सकेंगे।
आचार संहिता के तहत लागू प्रतिबंध
आचार संहिता के तहत निम्नलिखित प्रतिबंध लागू किए गए हैं:

- मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक किसी को स्वेच्छानुदान नहीं दे सकेंगे।
- कोई नया काम भी अब प्रारंभ नहीं होगा। भले ही वह स्वीकृत ही क्यों न हो गया हो।
- राज्य के खर्च पर अब कोई विज्ञापन नहीं दिया जाएगा।
- मंत्री सड़क बनाने या पानी पहुंचाने का वादा नहीं करेंगे।
- किसी को नियुक्ति नहीं दी जाएगी।
- मतदाता को प्रभावित करने वाला कोई भी काम अब नहीं हो सकेगा।
इन प्रतिबंधों का उद्देश्य चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने से रोकना है।
