Ladli Behna Yojana : क्या बंद होने जा रही है मध्य प्रदेश की ‘लाडली बहना योजना’?  मुख्यमंत्री यादव ने किया ये ऐलान

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Ladli Behna Yojana : क्या बंद होने जा रही है मध्य प्रदेश की ‘लाडली बहना योजना’?  मुख्यमंत्री यादव ने किया ये ऐलान


मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण में लाडली बहना योजना का जिक्र न होने से इस योजना पर संशय पैदा हो गया था। हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि लाडली बहना योजना सहित पहले से संचालित सभी योजनाएं जारी रहेंगी।

लाडली बहना योजना का नहीं था भाषण में नाम

राज्यपाल के अभिभाषण में लाडली बहना योजना का जिक्र नहीं होने पर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार इस योजना को बंद करने जा रही है।

Advertisements

विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत ने भी राज्यपाल के अभिभाषण का जिक्र करते हुए सवाल उठाया था कि आखिर इस योजना का अभिभाषण में जिक्र क्यों नहीं था। उन्होंने कहा कि इस योजना के कारण ही सरकार सत्ता में आई है, इसलिए सरकार को इस योजना को बंद करने का फैसला नहीं करना चाहिए।

Ladli Behna Yojana के लिए मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना सहित पहले से संचालित सभी योजनाएं जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। मुख्यमंत्री के इस बयान से लाडली बहना योजना का लाभ लेने वाली महिलाओ और उनके परिवारों को राहत मिली है।

Advertisements

Advertisements

गौरतलब हो की राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Advertisements
Advertisements
TAGGED:
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements