Ladli Bahna Yojana : नवंबर महीने की राशि 7 नवंबर को ट्रांसफर होगी

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Ladli Bahna Yojana : नवंबर महीने की राशि 7 नवंबर को ट्रांसफर होगी


भोपाल। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को नवंबर महीने की मासिक आर्थिक सहायता राशि निर्धारित तिथि 10 नवंबर के स्थान पर 7 नवंबर को ट्रांसफर की जाएगी। उक्त आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ. राम राव भोसले द्वारा जारी किया गया है।

उक्त आदेश में कहा गया हैं कि आदर्श आचार संहिता के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि केवल उन पात्र हितग्राहियों को ही राशि ट्रांसफर की जाएगी, जिन्हें अक्टूबर महीने की मासिक आर्थिक सहायता राशि का सफल भुगतान किया जा चुका है।

Advertisements

जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 4 और 5 नवंबर को पोर्टल में ई-पेमेंट के लिए इलेक्ट्रानिक स्वीकृति आदेश और डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित इलेक्ट्रानिक भुगतान आदेश बैंक को प्रेषित करें, ताकि 7 नवंबर को हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण किया जा सके।

यह भी पढ़े – फेसबुक और इंस्टाग्राम कर रहे हैं आपकी जासूसी, आज ही ऑन कर दें ये विकल्प

Advertisements

भोसले ने उक्त आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि आदर्श आचार संहिता के कारण पहली बार योजना के तहत भुगतान प्राप्त करने वाले प्रकरणों को भुगतान के लिए प्रोसेस नहीं किया जाएगा। साथ ही जिन हितग्राहियों को अक्टूबर महीने 2023 सहित पूर्व के महीनों में भुगतान नहीं हुआ है, उनके प्रकरणों को भी अगामी सूचना तक भुगतान के लिए री-प्रोसेस नहीं किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements