ट्रेन के डिब्बे पर लिखे 5 डिजिट के कोड का क्या होता है मतलब? जानिए यहां

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

आपने कभी गौर किया है कि ट्रेन के हर डिब्बे एक 5 डिजिट का नंबर लिखा होता है. यह नंबर बहुत खास होता है. रेलवे के नियमों के मुताबिक इन पांच नंबर में बोगी से जुड़ी कई खास जानकारी छुपी होती है. आइए आपको बताते हैं इससे जुड़ी सभी जानकारी.

ट्रेन की हर बोगी के बाहर लिखे इन पांच नंबर्स (Train Coac number) में इस बात की जानकारी होती है कि इस बोगी का निर्माण कब हुआ था और यह बोगी किस प्रकार की है. इसमें पहले दो डिजिट बताते हैं कि ट्रेन की इस बोगी का निर्माण कब हुआ था और अंतिम के तीन डिजिट इसकी कैटेगरी बताते हैं.

पहले दो डिजिट का मतलब

मान लीजिए ट्रेन की किसी बोगी पर 05497 नंबर लिखा है. तो इसे दो भाग में तोड़कर पढ़ना चाहिए. पहले दो डिजिट से हमें इसके बनने के समय का पता चलता है. जैसे इस केस में यह बोगी 2005 में बनी थी. अगर वहीं बोगी पर 98397 लिखा होता, तो इस बोगी का निर्माण 1998 में हुआ होता.

बाद के तीन डिजिट का मतलब

वहीं बोगी पर लिखे बाद के तीन डिजिट उस बोगी की कैटेगरी को बताते हैं. जैसे पहले केस (05497) में यह बोगी जनरल कैटेगरी की है और दूसरे केस (98397) में बोगी स्लीपर क्लास की है. इसे विस्तार से समझने के लिए आप नीचे दिए गए चार्ट को देख सकते हैं.

001-025 : AC First class
026-050 : Composite 1AC + AC-2T
051-100 : AC-2T
101-150 : AC-3T
151-200 : CC (AC Chair Car)
201-400 : SL (2nd Class Sleeper)
401-600 : GS (General 2nd Class)
601-700 : 2S (2nd Class Sitting/Jan Shatabdi Chair Class)
701-800 : Sitting Cum luggage Rake
801 + : Pantry Car, Generator or Mail

Advertisements

तो अगली बार जब आप रेलवे (Indian Railways) से सफर करेंगे, तो आपके बोगी के बाहर लिखे नंबर को देख कर आप बड़ी आसानी से बता सकते हैं, कि यह बोगी कब बनी है और किस क्लास की है.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements