Shahpur News : नगर के खेड़ापति माता मन्दिर पर किन्नर समुदाय ने किया भंडारा
शाहपुर, (आशीष राठौर)। नगर के खेड़ापति मंदिर में किन्नर समुदाय द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। किन्नर समुदाय द्वारा काली जी की मूर्ति की स्थापना नगर में पहली बार की थी। इसके बाद इसके बाद गुरुवार को नगर के प्रसिद्ध खेड़ापति माता मन्दिर पर विशाल भंडारा का आयोजन किन्नर समुदाय के द्वारा किया गया।
गुरु तमन्ना ने बताया की नवरात्रि के पर्व पर 14 दिन मां काली जी मूर्ति की स्थापना के बाद रविवार को जुलूस निकालकर विसर्जन किया गया था। गुरुवार के दिन नगर के खेड़ापति मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
तमन्ना गुरु ने बताया की नगर में पहली बार मां काली की मूर्ती की स्थापना की थी, जिसे पूर्ण कर गुरूवार को भंडारा किया जा रहा है अब हर वर्ष इसी तरह परंपरा अनुसार विसर्जन के बाद किया जायेगा। भंडारा प्रसाद में सर्वप्रथम 108 कन्याओं का कन्या पूजन कर तिलक लगाकर सभी कन्या को गिफ्ट व श्रीफल देकर कन्याओं के बाद भंडारे की प्रारम्भ किया।

जिसमें नगर के खेड़ापति मंदिर पर भंडारे के प्रसाद का लाभ नगर के सभी भक्तो ने लिया। आयोजन स्थल के चारों तरफ का माहौल खेड़ापति सरकार के जयघोषों से गूंजायमान रहा।
