Google Pay, Paytm जैसी यूपीआई से ट्रांजैक्शन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

आज के समय में लोकल खरीदारी से लेकर मूवी टिकट की बुकिंग तक हम अपने ज्यादातर पेमेंट UPI से करते हैं. ऐसे में हमें इन पेमेंट्स को लेकर थोड़ी सावधानी भी बरतनी चाहिए. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने कस्टमर्स को उन बेसिक सावधानियों के बारे में बताया है, जिन्हें ध्यान में रखकर आप खुद को ऑनलाइन फ्रॉड से बचा सकते हैं.

मोबाइल पिन और UPI पिन को अलग रखें

अपने यूपीआई अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए मोबाइल पिन और यूपीआई पिन को अलग-अलग रखें. इससे इसके हैक होने की संभावना कम हो जाती है.

किसी अज्ञात यूपीआई रिक्वेस्ट का जवाब न दें

अगर आपको आपके UPI पर किसी अनजान व्यक्ति या संस्था द्वारा पेमेंट का रिक्वेस्ट आता है, तो उसका जवाब न दें. इन अनजान रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करने से आपको नुकसान हो सकता है.

संदिग्ध रिक्वेस्ट को करें रिपोर्ट

यदि आपको किसी संदिग्ध यूपीआई रिक्वेस्ट आता है, तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें.

पिन की आवश्यकता पेमेंट भेजने के लिए होती है, पाने के लिए नहीं

यूपीआई इस्तेमाल करते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपको आपके UPI पिन की आवश्यकता हमेशा पेमेंट करते समय होती है. यूपीआई पर पेमेंट पाने के लिए आपको पिन नहीं डालना होता है. ऐसे में यदि कोई आपसे पिन मांगता है, तो सावधान हो जाएं.

Advertisements

अनजान पेमेंट होने पर डिसेबल करें यूपीआई अकाउंट

अगर आपको लगता है कि आपके मंजूरी के बगैर आपके यूपीआई से कोई ट्रांजैक्शन हुआ तो तुरंत अपने यूपीआई को डिसेबल कर दें. ऐसा करने से आप आगे होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. अपने बैंक को भी इसकी जानकारी दें.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements