कलचुरी कलार समाज महिला मंडल ने मनाया गुड़ी पड़वा नववर्ष

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कलचुरी कलार समाज महिला मंडल ने मनाया गुड़ी पड़वा नववर्ष


घोड़ाडोंगरी, (विशाल घोड़की)। युवा कलचुरी महिला मंडल द्वारा आज चैत्र नवरात्र गुड़ी पड़वा नववर्ष के अवसर पर घोड़ाडोंगरी के मालवीय भवन में एकत्र होकर नववर्ष आगमन पर एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान सहस्त्रबाहु व दुर्गा माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर सामूहिक आरती गान व पूजन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में कलचुरी कलार समाज महिला मंडल की सभी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक महिलाएं एकत्र हुई।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त भी किए जिस पर महिलाओं ने नगर की स्वच्छता व वृक्षारोपण पानी बचाओ जैसे मुद्दों पर चर्चा की
इस अवसर पर महिलाओं ने एक दूसरे को कुमकुम तिलक लगाकर हिंदू सनातन नववर्ष की शुभकामनाएं दी साथ ही महिलाओं ने संगीतमय प्रस्तुतियां दी। जिसके उपरांत सभी महिलाओं द्वारा एकल व सामूहिक नृत्य भी किए कार्यक्रम के समापन पर फलाहारी प्रसाद वितरण किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक महिलाओं सहित नन्हे-मुन्ने बच्चों की उपस्थिति भी रही।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements