पत्रकार राजकुमार सोनी प्राच्य विद्या रत्न अंलकरण से सम्मानित
इंदौर। श्री प्राच्यविद्या अनुसंधान संगठन इंदौर के तत्वावधान में रविवार 5 मार्च 2023 को नवग्रह जिनालय परिसर एरोड्रम रोड इंदौर स्थित निमंत्रण पैलेस गार्डन में आयोजित प्राच्यविद्या अधिवेशन एवं अलंकरण समारोह में पत्रकार एवं ज्योतिषाचार्य राजकुमार सोनी को ज्योतिष विधा में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कई भविष्यवाणी करने पर प्राच्य विद्या रत्न अंलकरण से सम्मानित किया गया। बता दें कि श्री राजकुमार सोनी को पूर्व में कई ज्योतिष-वास्तु संस्थान सम्मानित कर चुकी हैं। राजकुमार सोनी को सम्मान मिलने पर सभी गुरुजनों, ज्योतिषाचार्य, इष्टमित्रों, सहयोगियों ने बधाई दी है।

श्री राजकुमार सोनी ने कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार प्रसिद्ध समाजसेवी, विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पंडित योगेंद्र महंत, मां भुवनेश्वरी ज्योतिष शोध संस्थान के संस्थापक-अध्यक्ष भागवताचार्य पंडित संतोष भार्गव, पंडित रामचंद्र शर्मा, वैदिक, श्री प्राच्यविद्या अनुसंधान संगठन इंदौर के संरक्षक श्री एमके जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आभा जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. राजकुमार अग्रवाल, नीलेश गोधा सहित पधारे सभी ज्योतिषविदों का आभार प्रकट किया है।
