Betul Jansunvai News : संयुक्त कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Jansunvai News : संयुक्त कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं

बैतूल। संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद ने मंगलवार को जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को आवेदन के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अहमद ने 176 आवेदकों की सुनवाई की। इस अवसर पर एडीएम राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में आठनेर तहसील के ग्राम मांडवी निवासी रामचंद सोलंकी, जगदीश आजाद और सदाराम झाड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत किए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर संयुक्त कलेक्टर अहमद ने आठनेर जनपद पंचायत को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। आमला तहसील के ग्राम टूराबोरगांव निवासी शशिकला कवड़े द्वारा गेहूं की फसल में आग लग जाने से हुए नुकसान की राहत राशि दिए जाने के आवेदन पर संयुक्त कलेक्टर ने तहसीलदार आमला को तत्काल नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

आठनेर तहसील के अमरलाल वरकड़े की गलत समग्र आईडी बनाकर उन्हें मृत घोषित किए जाने संबंधी आवेदन पर एडीएम श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण में तत्काल नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भैंसदेही तहसील के ग्राम डोक्या निवासी ठुमय बाई ने आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर एडीएम श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश प्रदान किए।


आमला में दिव्यांगों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए शिविर संपन्न

बैतूल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और एलिम्को के द्वारा 23 सितंबर 2024 को जनपद पंचायत आमला में दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे एवं जनपद पंचायत आमला अध्यक्ष गणेश यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संजीत श्रीवास्तव, रोशनी वर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बैतूल ब्लाक के प्रभारी अधिकारी उमेश मासोदकर, एलिम्को जबलपुर के प्रभारी, डॉ.कमल नयन, विवके गुप्ता उपस्थित थे।

विधायक डॉ.पंडाग्रे ने सभी लाभार्थी दिव्यांगजनों को उपकरण देते हुए उनका पुष्पहार से स्वागत किया। इस दौरान विधायक डॉ.पंडाग्रे ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लाभार्थी दिव्यांगजनों को हेलमेट भी पहनाया। इसके अलावा उन्होंने  लाभार्थी दिव्यांगजनों से मोटराईज ट्राई साइकिल को समय-समय पर आवश्यकता अनुसार बैटरी चार्ज कर   सावधानीपूर्वक चलने की समझाइश दी।

जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल 5 मोटराईज ट्राईसाईकिल, सामान्य ट्राईसाईकिल 17, कान की मशीन-13, सुगम्य केन-01 (लाभार्थी आशाराम रहड़वे), अस्थिबाधित- 12 वालकिन स्ट्रीक एवं 7 बैसाखी का वितरण किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस भी मनाया गया।


गंज एवं पटेल वार्ड सदर के प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में मिलेगी सस्ती दवाइयां

बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उइके ने बताया कि गंज मस्जिद परिसर एवं पटेल वार्ड सदर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से सस्ते दामों में दवाइयां मिलेगी। उन्होंने बताया कि मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र जिला चिकित्सालय बैतूल परिसर में प्रारंभ किया गया है।

इसके अतिरिक्त बैतूल में मस्जिद काम्पलेक्स यूनियन बैंक के सामने गंज बैतूल एवं अड़लक मेडिकल के पीछे पटेल वार्ड सदर बैतूल में भी प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खुले हुये है, जिनमें भी जेनरिक दवाइयां 50 से 90 प्रतिशत तक कम दामों पर उपलब्ध होगी।


स्पर्श सहायता डेस्क 26 को बैतूल व 27 सितंबर को मुलताई में

बैतूल। कैप्टन सुमीत सिंह सेवानिवृत्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि 26 सितंबर को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बैतूल एवं 27 सितंबर को जनपद पंचायत मुलताई के सभाकक्ष में स्पर्श सहायता डेस्क का आयोजन किया जाएगा। स्पर्श डेस्क सहायता के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा वित्तीय योजनाओं तथा पूर्व सैनिकों के लिए मुफ्त बीमा, सरल लोन और अन्य वित्तीय जानकारी भी दी जाएगी।


विद्युत कटौती शेड्यूल जारी

बैतूल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के द्वारा 25 सितंबर 2024 को 11 केवी कालापाठा फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को प्रातः: 10 से दोपहर 3 बजे तक कालापाठा फीडर के लोहिया वार्ड, चुन्नी ढाना, राजेंद्र वार्ड, सिविल लाइंस, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड, धुनी वाले दादाजी के आसपास के क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेंगी।


कलेक्टर सूर्यवंशी ने सभी से स्वच्छता की अपील की

बैतूल। ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में जुडक़र प्रधानमंत्रीजी के ‘‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’’ के सपने को साकार करने के लिए श्रमदान अवश्य करें।

Advertisements

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों और कार्यस्थल के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें, क्योंकि डेंगू मलेरिया जैसी अधिकांश बीमारियां गंदगी के कारण ही होती हैं। स्वच्छ रहकर ही हम स्वस्थ रह सकते है। सभी नागरिक स्वच्छता अभियान की शुरुआत अपने घर से ही करें क्योंकि स्वच्छता की पहली पाठशाला हमारा घर ही होता है। कलेक्टर सूर्यवंशी ने नागरिकों से अपील की है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से सीख लेते हुए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या और आदतों में अवश्य शामिल करें।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements