जयस ने ब्लॉक मुख्यालय पर रैली निकालकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
तेरह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौपा
शाहपुर। जिस तरह विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहा है राजनीतिक पार्टियों धरना प्रदर्शन कर रही है । पिछले दिनों कांग्रेस ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौप था। इसके बाद अब जय आदिवासी युवा शक्ति तीसरी ताकत बनकर घोड़ाडोंगरी विधानसभा में उभर रही है ।
जयस संगठन के संरक्षक राजा धुर्वे के नेतृत्व में जनपद पंचायत परिसर पर जयस कार्यकर्ता एकत्रित होकर नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर तहसील कार्यालय पर पहुंचकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को दिया। जयस संरक्षक राजा धुर्वे ने बताया कि जयस के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व सूचना पर जनपद पंचायत परिसर के पास से नगर में रैली निकालकर 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा।
बीजादेही को ठप्पा तहसील, वन कर्मियों पर अवैध तरीके से वसूली का लगाया आरोप
जिसमें प्रमुख मांगे थी बीजादेही क्षेत्र जो की शाहपुर मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है एवं आवागमन के लिए पर्याप्त साधन भी नहीं है बीजादेही को टप्पा तहसील का दर्जा दिया जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय कार्य बाधित नहीं होंगे । शीतलझिरी एवं सेहरा में पैसा एक्ट अधिनियम की बिना सहमति से मचाना नदी पर बांध निर्माण की प्रक्रिया होने से क्षेत्र के अनेक गांव विस्थापन की खबर है, बांध का जो प्रपोजल शासन को दिया गया है उसे निरस्त किया जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिया निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीण क्षेत्र टापू में तब्दील हो जाते हैं अत झिल्पा और जामुनढाना में जल्दी में पुलिया निर्माण कार्य अति शीघ्र किया जावे। जयस के द्वारा ज्ञापन में वन कर्मियों के ऊपर अवैध तरीके से लाखों रुपए वसूली करने का आरोप भी लगाया है । ज्ञापन में बताया गया कि वन ग्राम में भोपाल से वनकर्मी आकर पट्टे देने की बात कर जायस साथ में है कहकर अवैध तरीके से लाखों रुपए की वसूली करना पाया गया है जिसकी जांच कर वन कर्मियों के ऊपर कारवाई की मांग की गई है।
