महावीर इंटरनेशनल द्वारा आयोजित जलसा सतरंगी मेला और प्रदर्शनी 7-8 अक्टूबर को
बैतूल – महावीर इंटरनेशनल के महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महावीर इन्टरनेशनल संकल्प बैतूल टीम हर वर्ष 2 दिन का सतरंगी मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।
संस्था की मीडिया प्रभारी वीरा वंदना पगारिया ने इस आयोजन के विषय में बताते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म देना है जिससे की वो अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे कर आत्म निर्भर बन सके और परिवार में सहयोग करने में सहायक बन सके ।
इस आयोजन में हर वर्ष, सिर्फ़ बैतूल की ही नहीं अन्य शहरों से आयी हुई 40-45 महिला उद्यमियों अपने अपने व्यवसायिक क्षेत्र मे उन्नती प्राप्त की है ।
इस आयोजन के विषय में वीरा पगारिया ने आगे बताया कि इस वर्ष सात एवं आठ अक्टूबर को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में दो दिन का जलसा सतरंगी मेला आयोजित किया जा रहा है।

इसमें साड़ी, सलवार सूट, कोर्ड सूट, बच्चों और युवाओं के कपड़े, इमिटेशन और सिल्वर ज्वेलरी, हस्तशिल्प, घर सजाने की सामग्री, चादर, कंबल, स्वादिष्ट खाने के व्यंजन के स्टाल लगेंगे जिसमें आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध होगा साथ ही मनोरंजन खेल के स्टॉल और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेगी । महावीर इंटरनेशनल संकल्प सभी नागरिकों को इस मेले एवं प्रदर्शनी में उपस्थित हो कर महिला उद्यमियों का उत्साह वर्धन करने का अनुरोध किया है ।
