मंगलवार को निकलेगी जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा शोभायात्रा

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मंगलवार को निकलेगी जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा शोभायात्रा


सारनी। कई वर्षों से हिंदू समाज संग़ठन हिंदू धर्म प्रेमी सभी सामजिक धार्मिक संगठन जगन्नाथ मंदिर व रथयात्रा समिति एवं विशेष उत्कलघासी समाज उत्थान समिति सारनी एवं नगर के सभी जनमानस द्वारा जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा शोभायात्रा अपने शहर में आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी धूमधाम से गाजे बाजे ढोल नगाड़ों के साथ भव्य एवं दिव्य यात्रा का आयोजन किया जाना है।

अतः आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान एवं सहयोग प्राप्ति की आशा है जिससे यह अपने जिले में होने वाला एक मात्र स्थान की रथयात्रा शोभा और दिव्य भव्य हो भगवान जगन्नाथ महाप्रभु अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने हेतु आने वाले आषाढ़ माह शुक्लपक्ष दिन मंगलवार 20 जून को प्रातः कालीन ब्रम्ह मुहूर्त के साथ पूजन प्रारंभ होकर सुबह 8 बजे से ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान स्नान भव्यपूजन श्रृंगार हवन एवं दोपहर 12 बजे विशाल रथयात्रा के माध्यम से अपने मन्दिर से निकलकर भगवान महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी बहन सुभद्रा जी बड़े भाई भगवान बलभद्र जी के साथ भक्तों को दर्शन देंगे।

Advertisements

समिति के सदस्यों ने आमजन से अपील करी की वे अपना बहुमूल्य समय निकाल कर इस आयोजन में सम्मलित होकर बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान करें। रथयात्रा के बाद विशाल महाप्रसाद भंडारा वितरण होगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements