Passport के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है आसान, फॉलो करें ये स्टेप्स

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

भारत में कई ऐसे लोग हैं जो अपनी पढ़ाई, नौकरी या फिर घूमने के लिए विदेश जाना चाहते हैं. लेकिन देश से बाहर जाने के लिए सबसे जरूरी चीज पार्सपोर्ट (Passport) ही होती है. इसके बिना चाहकर भी कोई इंसान दूसरे देशों का भ्रमण नहीं कर सकता है.

डिजिटल होते भारत में अब पासपोर्ट बनवाना बहुत आसान हो गया है. पासपोर्ट के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. और ऑनलाइन पासपोर्ट एप्लाई करना बेहद ही आसान है. अब पहले जैसा सिस्टम नहीं रहा है कि पासपोर्ट के लिए किसी जानकार से लंबा-चौड़ा फार्म भरवाओ और फिर उसमें तमाम कागजात लगाकर उसे घंटों लाइन में लगकर जमा करो. अब लोग घर बैठे ही पासपोर्ट आसानी से बना सकते हैं.

घर बैठे इस तरह करें आवेदन

ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए अप्लाई कपने के लिए पासपोर्ट सेवा की ऑफिशियल वेबसाइट- https://www.passportindia.gov.in/ पर जाएं. यहां खुद को सबसे पहले रजिस्टर करें. इसके बाद आपना नाम, नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस, मोबाइल नंबर, आपका ईमेल आईडी, जन्मतिथि और लॉगइन आईडी जैसी जानकरी दर्ज करें. इसके बाद Passport Seva ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर आप Continue ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद Apply for Fresh Passport/Reissue of Passport ऑप्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद Click Here To Fill ऑप्शन पर क्लिक करें.इसके बाद Next Page पर क्लिक करें और सारी जानकारी सही तरीके से भरें.इसके बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक कर दें.इसके बाद View Saved/Submitted Applications पर जाएं.इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें.इसके बाद आपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस की अपॉइंटमेंट डालें. इसके बाद Pay and Book Appointment को चुनें और एप्लीकेशन फॉर्म की रिसिप्ट को प्रिंट करें.इसके बाद अपॉइंटमेंट वाले दिन पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे और बाद में आपका पुलिस वेरिफिकेशन होगा. इसके बाद पासपोर्ट Speed Post से घर आएगा. अगर घर पर पासपोर्ट नहीं आता है तो आप पासपोर्ट ऑफिस जाकर भी इसे ले सकते हैं.

Advertisements

पासपोर्ट ऑफिस ले जाने होंगे कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स

फॉर्म भरने के बाद आपके पास अपनी अपॉइंटमेंट की डिटेल के साथ एक मैसेज आ जाएगा. ये पोसपोर्ट ऑफिस में दिखाने के लिए मान्य होगा. बता ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया फॉलो करने के बाद आपको पासपोर्ट ऑफिस जाकर अपने साथ कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स ले जाने होंगे. इसमें जन्म तिथि सर्टिफिकेट, आइडेंटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ शामिल हैं.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements