IPL Satta in Betul : आईपीएल सट्टा पर पुलिस की कार्यवाही, 2 गिरफ्तार, सारनी निवासी राकेश फरार
बैतूल। आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने वालो पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कुछ लोगो को पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मई के आईपीएल क्रिकेट मैच में मुखबिर मोबाईल के माध्यम से थाना बोरदेही में सट्टा खिलाने की सूचना ग्राम खेड़लीबाजार के पास प्राप्त होने पर थाना बोरदेही के स्टाफ द्वारा तरोड़ा कला जोड़ के पास बड़गाँव में 02 व्यक्ति को रंगो हाथो पकड़ा।
जिसमें चेतन सोनी निवासी ग्राम हथनोरा, रोहित उर्फ लालू रघुवंशी निवासी ग्राम बम्हनी का रहना बताया जिनसे पूछताछ करने पर क्रिकेट मैच सनराईज हैदराबाद V/S कोलकाता नाईटराईटर पर क्रिकेट लाईन गुरू एप्प पर सट्टा लगाना बताया आरोपीगणो के पास VIVO कंपनी का फोन, नगदी 630 रूपये, लीड़ पेन एवं सट्टा अंक लिखी डायरी मिली एवं आनलाईन फोन पे के माध्यम से रूपये पैसो का ट्रांसजेक्शन होना पाया गया।
दोनो से पूछताछ करने पर उक्त सट्टे के राशि राकेश पिता फूलसिंह रघुवंशी निवासी पाथाखेड़ा थाना सारणी को देता था एवं अन्य लोगो भी इस सट्टे के कारोबार में शामिल है। उक्त आरोपीगणो के विरूध्द अपराध धारा 4 (क) मध्यप्रदेश पब्लिंक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि एवं 66 IT ACT का अपराध पंजीबध्द कर अनुसंधान मे लिया गया एवं राकेश रघुवंशी एवं अन्य लोगो जो उक्त सट्टा के कारोबार में मुलताई क्षेत्र एवं खेड़लीबाजार क्षेत्र के शामिल है उनकी तलाश की जा रही है। दोनो आरोपीगणो के विरूध्द भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुनील पन्द्राम, प्रधान आरक्षक अनंतराम यादव एवं आरक्षक रोहित भारती की विशेष भूमिका रही।
