Chhindwara Samachar : एकलव्य विद्यालय के छात्रों को फैला इंफेक्शन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Samachar : एकलव्य विद्यालय के छात्रों को फैला इंफेक्शन

उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे बच्चे


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विद्यालय में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।आये दिन छात्रावास के बच्चे स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु आते हैं।

सूत्र बताते हैं कि आदर्श एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय में छात्रों को इंफेक्शन जकड़ लिया है और धीरे-धीरे यह इन्फेक्शन सभी छात्रों में फैल सकता है। केंद्र सरकार से संचालित होने वाले आदिवासी विद्यालय में बच्चों की रखरखाव उचित तरीके से नही होने पर समस्याएं आ रही है।

जिसके चलते बड़ी संख्या में छात्रों को त्वचा इंफेक्शन हो गया है। जिसकी जांच कराने हेतु कल लगभग 38 बालक और बालिका स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे उन बच्चों में कुछ सर्दी खांसी बुखार व अन्य रोग की जांच करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अब प्रश्न उठता है कि एकलव्य विद्यालय प्रबंधन की अनदेखी बच्चों को मुश्किल में डाल दी।

Advertisements

आवासीय विद्यालय में इन्फेक्शन कैसे फैला इसकी जानकारी जिम्मेदारो को नहीं है। अब बच्चों के अभिभावक गणों को चिंता होने लगी की उनके जिगर के टुकड़े को यह कैसा रोग लग गया है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements