हवन-पूजन के बाद ध्वजारोहण के साथ मठारदेव बाबा मेले का शुभारंभ

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements
हवन-पूजन के बाद ध्वजारोहण के साथ मठारदेव बाबा मेले का शुभारंभ, सांसद एवं विधायक ने फीता काटा

सारनी। श्री श्री 1008 दस दिवसीय बाबा मठारदेव मेले का शुभारंभ शुभाशीष हवन पूजन के बाद ध्वजारोहण के साथ हुआ। श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव मेले का शुभारंभ बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा के सांसद दुर्गादास उईके, आमला-सारनी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, एसडीएम अनिल सोनी, नपा किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पासे, सीएमओ सीके मेश्राम, एसडीओपी रोशन कुमार जैन, तहसीलदार अशोक डहेरिया, थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे की उपस्थिति संपन्न हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष किशोर बरदे ने स्वागत भाषण दिया। विधायक डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से ही सारनी का वैभव बना हुआ है। क्षेत्र में विकास के कार्य लगातार जारी रहेंगे। सांसद दुर्गादास उइके ने सभी को मकर संक्रांति पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किए गए प्रयासों के सार्थक होने का समय अब आ गया है। अतिथियों ने मंदिर प्रांगण में प्रथम सीढ़ी पर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी व मेला अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। पूर्व व्यवस्थाएं कर ली गई है।

पार्षदों ने जताया विरोध

जबकि कार्यक्रम समापन के बाद मंच पर जगह नहीं मिलने को लेकर पार्षदों ने विरोध जताते हुए सीएमओ के सामने नाराजगी जाहिर की। बड़ी मुश्किल से जैसे तैसे मामला शांत हुआ। वहीं पार्षद योगेश बरडे, गणेश मस्की, जफर अंसारी, प्रवीण सोनी, आकाश पन्द्राम ने सीएमओ सीके मेश्राम से कहा कि जब नागरिक दीर्घा बनाई गई है तो फिर उन्हें मंच पर क्यों बिठाया गया। जनता द्वारा निर्वाचित पार्षदों को नागरिक दीर्घा में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि मेले में मंच संचालन में बड़ी अव्यवस्था थी जिससे पार्षदों को अपमानित महसूस होना पड़ा है। करीब 20 मिनट तक पार्षद और नपा अधिकारियों के बीच तू तू मैं मैं होती रही। वहीं सूत्रों ने बताया कि जब पूरे विवाद की जानकारी नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा नपाध्यक्ष को दी गई तो उन्होंने मामले में कोई रुचि नहीं दिखाते हुए अनदेखा कर दिया। वही इस पूरे मामले के बाद पार्षदों ने कहा आगे से अगर ऐसा हुआ तो खुलकर नगर पालिका प्रशासन का विरोध किया जाएगा। इस दौरान प्रातः सुबह 10 हवन पूजन शुरू होने वाला कार्यक्रम एक घंटे विलंब से शुरू हुआ हवन पूजन पश्चात मेले के प्रतीक ध्वज को फहराकर मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सभी कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने संबोधन भी दिए। जबकि कार्यक्रम में आभार नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार द्वारा व्यक्त किया गया।

इस वर्ष भंडारे का भी होगा आयोजन

पिछले तीन-चार सालों से कोविड काल की वजह से बाबा मठारदेव मेला का भव्य आयोजन नहीं हो पा रहा था। लेकिन इस वर्ष बाबा मठारदेव मेले का आयोजन पुनः भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है विशाल भंडारे का आयोजन 14 जनवरी को प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित होगा। हालांकि बीते वर्षो में मेले के शुभारंभ के पूर्व में अपनी निर्धारित स्थान पर दुकानें मेले में लगाकर दुकानों का संचालन करना शुरू कर दिया हैं। वही इस वर्ष मेले में झूले लगाने की अनुमति भी दी जा चुकी है और नपा द्वारा सभी दुकानदारों को दुकान संचालन के लिये आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। बाबा मठारदेव मेले में साफ सफाई को लेकर भी एक टीम बनाई गई है जो रोजाना पूरे मेले प्रांगण को स्वच्छ रखने का कार्य करेगी। इसके साथ ही पूरे मेले में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी खुफिया कैमरे तैनात किए गए हैं जो 24 घंटे पूरे मेले में अपनी निगाह बनाए रखेंगे। ताकि किसी भी तरह से कोई अव्यवस्था उत्पन्न ना हो। पर इस खुफिया सीसीटीवी कक्ष की मॉनिटरिंग पुलिस द्वारा किया जायेगी।

इनका कहना है –

कार्यक्रम नपा का प्रशासन का था इसलिए व्यवस्थाएं नगर पालिका प्रशासन द्वारा भर की गई थी। अगर कोई कुर्सी पर बैठ गया है तो उसे उठाया नहीं जा सकता कार्यक्रम में सभी का विधिवत सम्मान किया गया। अगर कोई अव्यवस्था हुई है तो मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है।
किशोर बरदे, नपा अध्यक्ष, सारनी
पार्षदों की नाराजगी सही है लेकिन कार्यक्रम कुछ विलंब से शुरू हुआ जिसके कारण जल्दबाजी में एक साथ सभी को मंच पर बैठने के लिए आमंत्रित किया गया। जिससे व्यवस्थाएं बिगड़ी, नपा द्वारा पहली पंक्ति में जनप्रतिनिधियों दूसरी पंक्ति पार्षदों के लिए निर्धारित की गई थी। अगली बार से इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि व्यवस्थाओं में कोई गड़बड़ी ना हो।
जगदीश पवार, नपा उपाध्यक्ष, सारनी
मंच पर स्थान आरक्षित था लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे मंच पर बैठक व्यवस्था को घेर लिया गया था जिसके कारण पार्षदों को मंच पर जगह नहीं मिल पाई। इसीलिए पार्षदों की नाराजगी सामने आई।
पिटिंस नागले, नेता प्रतिपक्ष, नपा सारनी
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements