ग्राम जुनापानी में विधायक निधि की राशि से होगा 100 मीटर सी.सी. सडक़ एवं सांस्कृतिक मंच का निर्माण – श्री पांसे

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

ग्राम जुनापानी में विधायक निधि की राशि से होगा 100 मीटर सी.सी. सडक़ एवं सांस्कृतिक मंच का निर्माण – श्री पांसे


मुलताई। विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे विकास खण्ड मुलताई के ग्राम जुनापानी पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। ग्राम जुनापानी में जनसंपर्क के पश्चात नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा विधायक पांसे को ग्राम जुनापानी से शमशान घाट पहुंच जर्जर मार्ग के कायाकल्प एवं ग्राम में सांस्कृतिक मंच निर्माण की मांग की।

ग्रामीणों द्वारा विधायक पांसे को बताया कि ग्राम जुनापानी से शमशान घाट पहुंच मार्ग कच्चा होने के कारण वर्षा काल में कीचड़ से सन जाता है और शवयात्रा ले जाने में ग्रामीणों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही ग्राम जुनापानी में सांस्कृतिक मंच नही होने से ग्रामीणों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन भारी दिक्कतें आती है। जैसे ही विधायक पांसे ग्रामीणों की इन समस्याओं से अवगत हुए तो उन्होंने तुरंत ग्राम जुनापानी से शमशासन घाट पहुंच मार्ग 100 मीटर सीमेंट कांक्रीट सडक़ निर्माण एवं ग्राम जुनापानी के हनुमान चौक में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य विधायक निधि से स्वीकृत किये जाने की घोषणा की।

इस मौके पर विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि मुलताई विधान सभा क्षेत्र की जनता के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले है मैने हर सुख-दुख के समय आपका भरपूर साथ देने की कोशिश की है चाहे वह कोरोना काल हो या क्षेत्र में सडक़ों का जाल हो, बिजली के सब स्टेशन का निर्माण हो या फिर पीने के पानी की समस्या हो। श्री पांसे ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत मुलताई विधान सभा के प्रत्येक ग्राम एवं प्रत्येक घर तक शीघ्र ही नलों द्वारा पानी पहुंचेगा।

Advertisements

इस अवसर पर तकी उल हसन रिजवी, सदाराम गढ़ेकर, रामदास धुर्वे जनपद सदस्य, नामदेव पटाहे सरपंच, पंजाबराव पण्डाग्रे, कैलाश पटेल, मनोहर, महादेव पवार, सीताराम पंवार, काशिया पवार, रवि गढ़ेकर, संजू, गढ़ीराम, हरिलाल, चिंताराम, तिलक बनखेड़े, शंकर बनखेड़े, रमेश गढ़ेकर, सुखदेव सोलंकी, बसंत कवड़े, सनोज धुर्वे, गजानन अमरूते सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements