Advertisements
अवैध रेत डंपर पुलिस ने पकड़ा, ड्राईवर चोरी का मामला दर्ज
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। बीती रात्रि 10 बजे के आसपास डुंगरिया में अवैध रेत से भरा डंपर पुलिस ने रोका और चालक से रेत के संबंध में रियल्टी मांगी लेकिन चालक ने पुलिस को रियल्टी नहीं दिखाई इसलिए डंपर को पुलिस ने डुंगरिया चौकी में खड़ा कराया और शुरुआती जांच पड़ताल में पाया कि उक्त रेत अवैध है जो दमुआ की तरफ से लाकर जुन्नारदेव जा रहा था।
Advertisements

चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने बताया कि चालक अरुण ढकरिया 25 निवासी दमुआ को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध 379,414, भादवी 4 / 21 खान खनिज अधिनियम 19 मध्य प्रदेश खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है।
Advertisements
Advertisements
