Betul News : पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाला पति गिरफ्तार

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul News : पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाला पति गिरफ्तार


बैतूल। ग्राम पांढरी में पारिवारिक विवाद में सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने तथा शव को बोरे में बांधकर खेत में जलाने के मामले का बैतूल पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को ग्राम पांढरी में रोड किनारे किसान नंदलाल इवनाते के खेत में एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि शव अधजला था और मृतिका के वायें पैर में पायल पहनी हुई थी। प्राथमिक जांच के बाद मामला हत्या और साक्ष्य छुपाने का प्रतीत हुआ। मौके पर ही देहाती मर्ग और अपराध क्रमांक 103(1) एवं 238 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस द्वारा मृतिका की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से गुमशुदगी की जानकारी एकत्र की गई। ग्राम उमरी निवासी रेखा धुर्वे (उम्र 28 वर्ष) के परिजनों ने मृतिका के हुलिये और पायल के आधार पर उसकी पहचान की। रेखा के मायके पक्ष ने बताया कि वह दो दिन से लापता थी और आखिरी बार उसकी बातचीत 5 जनवरी को हुई थी। फोन पर रेखा ने बताया था कि उसके पति प्रहलाद धुर्वे के साथ देवपूजा को लेकर विवाद चल रहा है।

पुलिस जांच में पाया गया कि मृतिका के पति प्रहलाद धुर्वे ने 5 जनवरी की रात खेत में पानी देते समय देवपूजा को लेकर हुए विवाद के दौरान पत्थर से रेखा के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रहलाद ने शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से 3 किमी दूर एक मक्के के कडवे के ढेर में ले जाकर जला दिया। आरोपी ने हत्या और साक्ष्य छुपाने की पूरी घटना को स्वीकार किया। वहीं आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून से सना पत्थर, मृतिका का मोबाइल, खूनालूदा मिट्टी, शव बांधने में प्रयुक्त रस्सी, घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए खून लगे कपड़े जप्त किए तथा सभी जप्त सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की विस्तृत जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से जुड़े सभी सबूतों का गहन विश्लेषण कर न्यायालय में मजबूत केस प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisements

वहीं इस प्रकरण के सफल खुलासे में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुलताई मयंक तिवारी, थाना प्रभारी मुलताई राजेश सतनकर, प्रभारी एफएस एल निरीक्षक आबिद अंसारी, चौकी प्रभारी पट्टन नेपाल सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, आरक्षक विशाल चौरसिया, सेवाराम पवार, लक्ष्मीकांत, डूमलेश्वर , सैनिक दिनेश रघुवंशी एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements