रक्तदान महादान रो गीत पर सैंकड़ा लोगों ने किया कदम ताल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

रक्तदान महादान रो गीत पर सैंकड़ा लोगों ने किया कदम ताल

750 रक्तवीरों, पत्रकारों व 150 संस्थाओं को मिला रक्तक्रांति सम्मान-2023


बैतूल। विश्व रक्तदाता दिवस का वृहद आयोजन शहर में देखने को मिला जिसमें रक्तदान जागरूकता व रक्तदान की प्रदेश में एक अलग तस्वीर नजद आई। जिला रक्तकोष बैतूल, रेडक्रास, ताप्ती दर्शन, मां शारदा सहायता समिति, जनसेवा कल्याण समिति, अध्यापक परिवार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी कला नृत्य दल के साथ रक्तदान महादान रो गीत पर जिले के लेागों ने एक साथ कदम ताल किया।

रक्तदाता दिवस का प्रारंभ जिला कलेक्टर व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वयं रक्तदान कर किया। आदिवासी लोकनृत्य व रक्तक्रांति की मशाल लेकर रक्त क्रांति पैदल मार्च डीजे साउंड, बैंड बाजे के साथ जिला चिकित्सालय से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सरेश बौद्ध व डॉ.स्मिता राठी के मशाल थामने व पूजन से प्रारंभ हुआ।

सांसद डीडी उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, बैतूल विधायक निलय डागा, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शैलु कुम्भारे, भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, हेमंत पगारिया, भामसं के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले, पप्पी शुक्ला, तुलिका पचौरी, अंनत तिवारी, शैलेन्द्र बिहारिया, महेन्द्र मालवीय, मुकेश गुप्ता, दीपू सलूजा, अतीत पंवार, पिंकी भाटिया, इंदी भैय्या, सतीश पारख सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।

पैदल मार्च का जगह-जगह हुआ स्वागत

पैदल मार्च का स्वागत अभिजर हुसैन, उत्कृष्ट विद्यालय परिवार, अंकित वर्मा, राजेश आर्य, बोहरा समाज, मोईज फकरी, कोजेम खान, दिलखुश गु्रप, पत्रकार संघ, अधिवक्ता संघ, कुन्बी समाज, औषधी, विक्रेता संघ, हेमंत खंडेलवाल, योगी खंडेलवाल ने भव्य स्वागत किया।

रक्तक्रांति सम्मान समारोह में हुआ सम्मान

केसर बाग में मंचीय कार्यक्रम में हेमंत खंडेलवाल, सिद्धार्थ चौधरी, प्रदेश सचिव रेडक्रास प्रदीप त्रिपाठी, मधुकर साबले, पार्वती बाई बारस्कर, डॉ.सुरेश बौद्ध, सिविल सर्जन डॉ.जगदीश घोरे, अधिवक्ता, प्रशांत गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 750 रक्तवीरों व 150 संस्थाओं को रक्तक्रांति सम्मान 2023 प्रदान किया गया।

आयोजन में विशेष सहयोगी

इस महाआयोजन में हेमंत खंडेलवाल ने भोजन व्यवस्था, अतीत पंवार ने लॉन व्यवस्था, आशू किलेदार ने टी शर्ट, शैलू कुंभारे ने डीजे, बोहरा समाज ने मोमेंटो, धीरज बोथरा ने शाल, नीरजा बसंत श्रीवास्तव, नवीन तातेड़, अनिल राठौर मैडल, मुकेश गुप्ता, विजय नरवरे ने कैप, दिनेश महस्की, पंकज साबले ने लोकनृत्य टीम के सहयोग हेतु, सतीश पारख ने मोतियों की माला, सर्वेश दीक्षित, डॉ.काकोडिय़ा को नारे पट्टिका हेतु सहयोग पुरूस्कार प्रदान किया गया।

Advertisements

इनका रहा सक्रिय सहयोग

कार्यक्रम में अध्यक्ष अनंत तिवारी, कृष्णा चौधरी, प्रकाश बंजारे, प्रीतमसिंग मरकाम, मनोहर मालवी, धीरू जोजे, मनोज तिवारी, राजेन्द्र प्रजापति, जगदीश किरोदे, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ.विनय दुबे, राजेश बोरखड़े,अमर यादव, कृष्णा सोनारे, हिमांशु सोनी, हेमासिंह चौहान, करण प्रजापति, दीपाली पांडे, प्रवीण परिहार, माधुरी साबले, राजू मालवीय, उमेश माथनकर, जमुना पंडाग्रे, रोहित मिश्रा, मोईज फकरी, कोजेम खान, पिंकी भाटिया, संतोष धुर्वे, तारण साकरे, गणेश किरोदे का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements