विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जनसैलाब उमड़ा
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। शहर में आज आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासियों ने पारम्परिक वेशभूषा धारण कर बड़ा देव स्थान पर सतरंगी ध्वज फहराया और सुमरनी गीत गायन करके पूजन अर्चन किया इसके पश्चात बड़ी संख्या में युवक युवतियां गोंडी नृत्य करते हुए झांकियों के साथ हाथों में कुल्हाड़ी व तीर कमान थामें कला और संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए। जय जोहार का नारा है।

आदिवासियों के वास्ते खाली कर दो रास्ते जैसे नारे लगाकर उत्साह के साथ मुख्य मार्गों से होकर भ्रमण किया। आदिवासी दिवस पर विकासखंड जुन्नारदेव के आसपास ग्रामों से भारी तादाद में आदिवासी समुदाय उपस्थित हुआ। जिसका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।
