कई बार ऐसा समय आता है जब हम गलती से अपने आरसी को खो बैठते हैं, या यह खराब हो जाता है। ऐसे में आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए एक बेस्ट सॉल्यूशन लेकर आए हैं। जिसे जानकर आप घर बैठे ही अपने डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए अप्लाई करने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।
सबसे पहले तुरंत निपटा लें इस काम को
आप हमेशा इस बात का जरूर ख्याल रखें कि जब ही बीआरसी खो जाती है तो तुरंत पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दें। वहीं जहां से आपकी आरसी जारी की गई थी उस रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस को भी लिखित सूचना लिखकर उनको सूचित कर दे। उसी आरटीओ में फिर से डुप्लीकेट प्रमाण पत्र के लिए फॉर्म 26 में आवेदन करें।

किन डॉक्यूमेंट्स को रखें साथ
पुलिस सर्टिफेकट के साथ पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, वैलिड इंश्योरेंस सर्टिफिकेट,एड्रेस प्रूफ, इस बात का ध्यान रखें कोई पेंडिंग चालान न हो, पैन कार्ड की कॉपी, RC खो जाने से जुड़ी शपथ पत्र अपने साथ रखे। इसके बाद आप ऑनलाइन Parivahan Sewa की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए फिर स्टेप बाय स्टेप उनके बताई गई बातों को फॉलो करें।
