झिरीघाट और कितनी जान लेगा ?

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

झिरीघाट और कितनी जान लेगा ?

संकेतक बोर्ड और रैलिंग के अभाव में होती दुर्घटनाएं का जिम्मेदार कौन


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। पुलिस थाना दमुआ के अंतर्गत झिरीघाट टर्निंग प्वाइंट बेहद खतरनाक हो रहा है। जिससे सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है। और लोग काल के गाल में समाते जा रहे है। दरअसल सड़क बनाने वाली कंपनी ने गोलाई में रैलिंग (बैरिकेडिंग) नहीं लगाई गई है और ना ही रेडियम से लिखे संकेतक बोर्ड लगाए। रात्रि अंधेरे में वाहन चालकों को सड़क और गुलाई का अंतर समझ नहीं आता ओर अनियंत्रित होकर वाहन खाई में समा जाते है।

अभी तक कई दुर्घटनाएं हुई जिसमें वाहनों के परखच्चे उड़ गए जिसमें ना जाने कितने लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भी यहां सड़क सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं किए गये। लगातार हो रहे सड़क हादसे में कब लेंगे वरिष्ठ अधिकारी सबक। बीते दिनों सब्जी भरकर जा रहे आयशर ट्रक पलटा इसके बाद पोहा भरकर ले जाते समय इसी गुलाई में अनियंत्रित होकर एक ट्रक आज भी पलट गया है जिसमें घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में कराया गया।

Advertisements

दमुआ थाना प्रभारी रमेश कुमार नर्रे सार्वजनिक रूप से सूचना देकर आम जनमानस को सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए सभी वाहन चालकों से आग्रह किया है। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन ना चलाएं और मय दस्तावेज लेकर सड़क पर संयम के साथ चलें।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements