श्रमदान कर वृद्धजनों का किया सम्मान
बैतूल। जेएच कॉलेज में मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के परिपालन मे राष्ट्रीस सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार तिवारी के संरक्षण मे जिला संगठक डॉ. सुखदेव डोंगर के मार्गदर्शन मे कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू और डॉ. शीतल खरे के संयोजन में महाविद्यालय के परिसर एवं स्वामी विवेकानंद गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान किया गया। इसके पश्चात अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनो का सम्मान किया गया।
डॉ.सुखदेव डोंगर ने कहा कि जब हम अपने माता-पिता की सेवा करेंगे तब ही हमारे बच्चे हमारी सेवा करेंगे। डॉ.गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि हमें अपने घर में माता पिता दादा दादी की सेवा और सम्मान करना चहिए एवं अपने मोहल्ले के भी वृद्धजनों का सम्मान करना चाहिए। डॉ.राजेश शेषकर ने कहा कि हमे बुजुर्गो की बाते मानना चाहिए क्योंकि वे अनुभवी व्यक्ति होते है, उन्हे हर चीज का अनुभव होता है और हमें उनसे सीखने चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश सलामे, हिमांशु पाटिल, अक्षय मालवीय, दुर्गाप्रसाद मोरले, पूनम मालवी,शिवानी मोहबे, दीपिका पावर, सुरभि जैन, अंजलि नागोरे, आंचल मोहबे, किरण कोडले, कविता,विक्रम, ऋ षक पारिसे, विशाल अमरूते, कुणाल केकतपुर और आयुष घिंडोड़े का सक्रिय योगदान रहा।
