Chhindwara News: 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं को मिल रही होम वोटिंग सुविधा का लाभ

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara News: 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं को मिल रही होम वोटिंग सुविधा का लाभ

दो दिनों में 1325 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने किया घर पर मतदान


छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए वैकल्पिक रूप से होम वोटिंग की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। छिंदवाड़ा/पांढुर्णा (Chhindwara Today News) जिले के 2207 ऐसे मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा के विकल्प का चयन किया है। आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में 7 नवंबर से होम वोटिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है।

छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में घर पर मतदान कराने के लिए 68 मतदान दलों का गठन किया गया है जो ऐसे मतदाताओं के घर पर पहुंच कर मतदान दलों द्वारा आयोग की गाइड लाइन के अनुसार घर पर ही पोलिंग बूथ बनाकर मतदान कार्य करा रहे हैं।

यह भी पढ़े – Fraud Alert: इन 10 नंबर से आए Calls तो गलती से भी न उठाएं, वरना उड़ जाएगी आपकी कमाई

Advertisements

संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट सिद्धार्थ पटेल ने जानकारी दी है कि प्रथम दिवस 7 नवंबर को कुल 674 मतदाताओं ने और द्वितीय दिवस 8 नवंबर को कुल 651 मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का लाभ उठाया है। प्रथम राउंड के तहत मतदान दल आज 9 नवंबर को भी शेष मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराएंगे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements