स्वच्छता ही सेवा के तहत प्रधान मंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

स्वच्छता ही सेवा के तहत प्रधान मंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश


सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में मंगलवार 17 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत भुवनेश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान 51 हजार हितग्राहियों को आवासों की चाबियां दी गई। सारनी क्षेत्र में भी गृह प्रवेश कराया गया।
नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा टप्पा तहसील कार्यालय सारनी, शहीद स्मारक, एकीकृत विद्यालय शोभापुर एवं नगर पालिका कार्यालय सारनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नोडल अधिकारी रविन्द्र वराठे ने बताया कि नगर पालिका परिषद सारनी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रंजित सिंह, सभापति भीम बहादुर थापा समेत अन्य अतिथियों ने प्रधान मंत्री आवास योजना के हितग्राही राजू साहू, प्रियंका बघेल, संतोष सकतपुरिया, राजेंद्र पचौरी को आवासों की चाबी सौंपी गई। इससे पूर्व उनके आवासों पर पूजन कर हितग्राही से फीता कटवाया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में भोपाल से प्रसारित राज्यपाल मांगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम का भी प्रसारण किया गया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। उक्त पखवाड़े का शुभारंभ भी किया गया।इस अवसर पर स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements